मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : एक भी CBSE स्कूलों ने नहीं दिया अभी तक ब्यौरा, 31 जनवरी तक का था समय

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी एक आदेश को सीबीएसई के स्कूल आईना दिखा रहे हैं।स्कूलों से संबधित ब्यौरा 31 जनवरी तक मांगे जाने के बाद भी अभी तक 11 में से एक भी स्कूल ने ब्यौरा नहीं दिया है। बताया…

अयोध्या न्यूज़ : एक भी CBSE स्कूलों ने नहीं दिया अभी तक ब्यौरा, 31 जनवरी तक का था समय
अयोध्या न्यूज़ : एक भी CBSE स्कूलों ने नहीं दिया अभी तक ब्यौरा, 31 जनवरी तक का था समय | फ़ोटो: TVL News


जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी एक आदेश को सीबीएसई के स्कूल आईना दिखा रहे हैं।


स्कूलों से संबधित ब्यौरा 31 जनवरी तक मांगे जाने के बाद भी अभी तक 11 में से एक भी स्कूल ने ब्यौरा नहीं दिया है। बताया जा रहा है


स्कूलों से जुड़े विभिन्न ब्योरे को लेकर प्रबंधन की ओर से कन्नी काटी जा रही है।


विगत दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी की ओर से जारी एक आदेश के तहत नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीबीएसई के 11 स्कूलों से विद्यालय,


चालक सहित वाहन, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे


। इसके लिए 31 जनवरी तक का समय भी दिया गया था लेकिन अभी तक निर्धारित प्रोफार्मा पर एक भी ब्योरा स्कूलों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दाखिल नहीं किया गया है।


बताया जा रहा है कि यह ब्यौरा शासन के उस निर्देश के क्रम में तलब किया गया है जिसमें स्कूलों की आनलाइन मॉनिटरिंग और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी की जानी है।


इसमें सबसे महत्वपूर्ण स्कूल बसों में चालक, परिचालक समेत बस में सीसीटीवी कैमरे आदि शामिल हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ पवन कुमार तिवारी का कहना है कि यदि दो दिन के भीतर ब्यौरा नहीं दिया गया तो नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।