मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ अब्दुल रहमान

भगवान राम की नगरी अयोध्या में एक बड़ी आतंकी हमले की साजिश को एसटीएफ ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, STF ने दिल्ली के फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान को गुजरात और हरियाणा ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा…

अयोध्या न्यूज़ : राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ अब्दुल रहमान
अयोध्या न्यूज़ : राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ अब्दुल रहमान | फ़ोटो: TVL News


भगवान राम की नगरी अयोध्या में एक बड़ी आतंकी हमले की साजिश को एसटीएफ ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, STF ने दिल्ली के फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान को गुजरात और हरियाणा  ने गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि अब्दुल मिल्कीपुर में शंकर के नाम से रह रहा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया है।  मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार आतंकी अब्दुल का संबंध पाक समर्थित आतंकवादी संगठनों से भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल रहमान ISI के संपर्क में था, जिसे सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने रविवार को दबोचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है। अब्दुल रहमान फैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है।


बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या लगातार आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने ISI की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकी अब्दुल रहमान की प्लानिंग थी कि हैंड ग्रेनेड के जरिए अयोध्या राममंदिर पर अटैक कर बड़ी तबाही मचाई जा सके। साजिश के तहत अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी, और तमाम जानकारी पाकिस्तान ISI के साथ साझा भी की। अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद से ट्रेन से फरीदाबाद पहुँचा था। आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए। जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था। हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।