मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : NPS और UPS के विरोध में उतरे शिक्षक

यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए शिक्षक एकजुट हुए। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी ब्लॉकों में शिक्ष…

अयोध्या न्यूज़ : NPS और UPS के विरोध में उतरे शिक्षक
अयोध्या न्यूज़ : NPS और UPS के विरोध में उतरे शिक्षक | फ़ोटो: TVL News


यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए शिक्षक एकजुट हुए। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी ब्लॉकों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती है तब तक संगठन चैन से बैठने वाला नहीं है।


उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करना पड़ेगा सरकार को जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों को पूरा जीवन सेवा के बदले उनका हक मिल सके। सरकार के द्वारा एनपीएस और यूपीएस का झुनझुना स्वीकार नहीं है। एक देश एक विधान ही लागू किया जाए।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को तत्काल पुरानी पेंशन लागू कर देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं है ये अधिकार है।


जिला संयुक्त मंत्री अलोकेश रंजन ने कहा कि संघर्ष जितना भी करना पड़े किया जाएगा। कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दंगल सिंह ने भी सम्बोधित किया।


जिले के सभी ब्लॉकों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शैक्षिक व्हाट्सएप ग्रुपों पर शिक्षण कार्य करते हुए अपने अपने फोटोग्राफ शेयर किए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।