अयोध्या न्यूज़ : खेत में ट्राली पलटी, दबकर दो सगी बहनों समेत तीन की मौत
रौनाही थाना क्षेत्र के के सैदपुर महोली गांव में गुरुवार को शाम लगभग चार बजे खेत मे महिलाएं गेहूं काट रही थी। उसी दौरान तेज आंधी आ गई। जिससे बचने के लिए बगल खेत मे भूसा भरने के लिए ट्राली खड़ी थी। तीनो…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
अयोध्या न्यूज़ : खेत में ट्राली पलटी, दबकर दो सगी बहनों समेत तीन की मौत | फ़ोटो: TVL News
रौनाही थाना क्षेत्र के के सैदपुर महोली गांव में गुरुवार को शाम लगभग चार बजे खेत मे महिलाएं गेहूं काट रही थी। उसी दौरान तेज आंधी आ गई। जिससे बचने के लिए बगल खेत मे भूसा भरने के लिए ट्राली खड़ी थी। तीनों महिलाएं उसी के नीचे बैठ गई। उसी दरम्यान तेज आंधी आने से ट्रॉली पलट गई जिससे तीनों उसके नीचे दब गई। तीनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से तीनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सा के डॉ. मो.फहीम ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान रौनाही थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी ललिता 25,पूजा 17 पुत्री कृष्णा कमला पत्नी राजेंद्र कुमार 28 वर्ष के रुप मे हुई है। मृतकों में दो सगी बहने भी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।