कौड़िया थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 5 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया।
गांववालों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कोई मदद नहीं पहुंची। आखिरकार ग्रामीणों ने खुद ही बाल्टी, पाइप और हाथों से मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
एक किसान के हाथ भी जल गए। थक-हारकर उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद आसपास के गांवों से लोग पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
प्रशासन ने राजस्व टीम को भेज नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
गोंडा में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड की कमी लोगों के लिए बड़ी चिंता बनती जा रही है।