मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या: संपत्ति विवाद में धारदार हथियार से काट कर भांजे ने की मामा-मामी सहित तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या, 4 गिरफ्तार

अयोध्या: अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निसारु गांव में शनिवार देर रात भांजे ने सम्पत्ति विवाद में अपने मामा-मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी…

अयोध्या: संपत्ति विवाद में धारदार हथियार से काट कर भांजे ने की मामा-मामी सहित तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या, 4 गिरफ्तार
अयोध्या: संपत्ति विवाद में धारदार हथियार से काट कर भांजे ने की मामा-मामी सहित तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या, 4 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निसारु गांव में शनिवार देर रात भांजे ने सम्पत्ति विवाद में अपने मामा-मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।परिवार के 5 लोगो की हत्या की घटना की सूचना पर रात में ही डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की।


फिलहाल इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निसारु गांव में सम्पत्ति विवाद में परिवार के 5 लोगो की हत्या की घटना में सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| SSP शैलेश कुमार पांडेय ने बताया,''25 हजार रू0 इनामिया मुख्य आरोपी (मृतक का भांजा) पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल। आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस- आलाकत्ल,रक्त रंजित कपड़े व मोबाइल  बरामद कर लिया गया|




अयोध्या के SSP शैलेश कुमार पांडेयने बताया,''थाना इनायतनगर के बरिया निसारु गांव में बीती रात एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और 3 बच्चों के हत्या कि सूचना मिली। मृतक के परिजनों की तहरीर में इनके साथ एक ही घर में रहने वाले मृतक के बहनोई, बहन, भांजे और भांजे की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया|  ननिहाल की संपत्ति के विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है|



पुलिस ने मौके से आरोपी की पत्नी, मां व पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार दोपहर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान आरोपी के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी। पवन द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही के पैर में गोली लगी है।



इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारू गांव में राकेश कुमार प्रजापति (35), उसकी बहन शेषमता, बहनोई रामराज, भांजा पवन कुमार व उसकी पत्नी ममता के साथ एक ही मकान में रहते थे। भांजा पवन अपनी नानी भानमती की संपत्ति में आधा हिस्सा चाह रहा था। इसको लेकर मामा-भांजे में विवाद भी चल रहा था। भांजे पवन ने शनिवार देर रात अपने मामा राकेश के समूचे परिवार को ही रास्ते से हटा देने की ठानी।


उसने एक धारदार हथियार से सबसे पहले बर्तन साफ कर रही अपनी मामी ज्योति का गला रेत दिया। इसके बाद उसने उनकी 11 वर्षीय बेटी अंशिका तथा दो मासूम बेटों शक्ति (8) तथा ध्रुव (4) की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी। उसने मासूम बच्चों पर इस कदर धारदार हथियार से वार किया कि उनके हाथ पैर तक अलग हो गए थे।


इसके बाद पत्नी ममता के मोबाइल से फोन कर अपने मामा राकेश कुमार जो कि गांव में किसी के दरवाजे पर बैठे थे, को यह कहते हुए बुला लिया जल्दी आओ मामी हमारे परिवार से लड़ झगड़ रही हैं। इस पर राकेश अपने दरवाजे पहुंचा और जैसे ही उसने घर के अंदर प्रवेश किया कि दरवाजे की आड़ में छिपे उसके भांजे पवन ने उसके ऊपर धारदार हथियार से घातक वार कर दिया और जब वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसने अपने मामा के गले में कई वार कर मार डाला। वारदात के बाद पवन मौके से भाग निकला।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।