अयोध्या में मर्डर: रिकाबगंज में ईंट-पत्थर से सिर कूचकर साइकिल स्टैंड संचालक की निर्मम हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के थाना कोतवाली नगर के रिकाबगंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। थाना कोतवाली नगर के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में युवक की ईंट-पत्थ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अयोध्या में मर्डर: रिकाबगंज में ईंट-पत्थर से सिर कूचकर साइकिल स्टैंड संचालक की निर्मम हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के थाना कोतवाली नगर के रिकाबगंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। थाना कोतवाली नगर के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में युवक की ईंट-पत्थर से सिर कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मंगलवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। मामले की जानकारी पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है|
कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। मृतक की पहचान सौरभ सिंह (35) के रूप में हुई है। वो खंडासा के बेहटा का रहने वाला है। वह जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड स्टैंड चलाता था।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि,'' मृतक जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड पर काम करता था। सोमवार की शाम उसका कंधारी बाजार निवासी अजित सिंह उर्फ निक्की सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था|
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल निक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की है। हत्या करने में उसके साथ कुछ और भी लोग शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।