मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP विस चुनाव के लिए सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी सुभावती शुक्ला

Uttar Pradesh Elections 2022: समाजवादी पार्टी ने आगामी 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की| सभावती शुक्ला गोरखपुर (शहर) विधानसभा क्षेत्र से सीएम यो…

UP विस चुनाव के लिए सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी सुभावती शुक्ला
UP विस चुनाव के लिए सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी सुभावती शुक्ला | फ़ोटो: TVL News

Uttar Pradesh Elections 2022:  समाजवादी पार्टी ने आगामी 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की| सभावती शुक्ला गोरखपुर (शहर) विधानसभा क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी| लिस्ट में प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर,महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कि गई है। 



सपा ने बलिया से नारद राय को बीजेपी के दयाशंकर सिंह के सामने खड़ा किया है। महाराजगंज की नौतनवा सीट से कुंवर कौशल सिंह को मैदान में उतारा है। कुशीनगर की पडरौना सीट से विक्रमा यादव को टिकट दिया है। आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जताया है। 2017 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव 9,000 वोट से हार गए थे। सपा की सोमवार को जारी लिस्ट में 4 महिलाएं भी हैं।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-accused-of-forcibly-getting-the-ballot-votes-of-the-handicapped-elderly-to-bjp-in-agra-akhilesh-yadav-to-ec-action-demanded


सुभावती के पति ने लड़ा था उपचुनाव

सुभावती शुक्ला भाजपा के पूर्व नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी हैं। उपेंद्र शुक्ला 2018 में गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। 2019 में उनका टिकट काटकर रवि किशन को प्रत्याशी बनाया गया था। बाद में उपेंद्र की मौत हो गई थी। सुभावती और उनके दो बेटे पिछले महीने सपा जॉइन की थी। उन्होंने भाजपा पर उपेक्षा करने का आरोप लगाकर सपा का दामन थामा था।


https://www.thevirallines.net/agra-news-uttar-pradesh-a-handicapped-wanted-to-casted-vote-on-bicycle-but-officials-put-it-on-bjp-akhilesh-yadav-demands-immediate-action-from-ec


यहां देखें पूरी लिस्ट

जनपदविधानसभा का नामप्रत्याशी का नाम
प्रतापगढ़विश्वनाथगंजसौरभ सिंह

रानीगंजआरके वर्मा
इलाहाबादफाफामऊअंसार अहमद
गोंडामेहनौननंदिता शुक्ला

तरबगंजरामभजन चौबे

मनकापुर (अजा)रमेश चंद्र गौतम

गौरासंजय कुमार
बस्तीहरैयात्रियंबक पाठक
संतकबीर नगरमेंहदावल
जयराम पांडेय

खलीलाबादअब्दुल कलाम
महराजगंजनौतनवाकुंवर कौशल सिंह

सिसवासुशील टेबरीवाल

पनियराकृष्णभान सिंह सैंथवार
गोरखपुरगोरखपुर शहरसुभावती शुक्ला
कुशीनगरपडरौनाविक्रमा यादव
देवरियारुद्रपुरप्रदीप यादव
आजमगढ़सगड़ीडॉ एचएन पटेल

मुबारकपुरअखिलेश यादव
मऊमोहम्मदाबाद गोहनाबैजनाथ पासवान
बलियाबलिया नगरनारद राय
जौनपुरमडियाहूंसुषमा पटेल
वाराणसीवाराणसी दक्षिणकिशन दीक्षित

सेवापुरीसुरेंद्र सिंह पटेल
मिर्जापुरछानवे (अजा)क्रीती कोल



https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-girl-murdered-after-gang-rape-in-gonda-both-the-accused-arrested-in-police-encounter



उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

गौर हो कि उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है, चुनाव मतगणना 10 मार्च को होगी।



https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-police-is-trying-to-suppress-the-case-says-priyanka-gandhi-vadra-on-bulandshahr-rape-case



यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



https://www.thevirallines.net/only-congress-is-talking-about-recruitment-in-up-pl-punia





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।