अयोध्या: अयोध्या में थाना रामजन्मभूमि के रामकोट क्षेत्र में सैकड़ों वर्ष पुराना सिया पिया मंदिर से दिनदहाडे भगवान का प्राचीन मुकुट चोरी हो गया| रामकोट क्षेत्र के विभीषण कुंड वार्ड में स्थित सिया -पिया मंदिर से मुकुट चोरी हो गई| चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है|क्षेत्राधिकारी अयोध्या आरके राय ने मंदिर पहुंच घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
अयोध्या क्षेत्राधिकारी आर के राय ने बताया,''लोगों ने सुबह पूजा के समय भगवान के सिर पर मुकुट देखा था। सुबह साढ़े दस से 11 बजे के बीच मुकुट नहीं था। मंदिर में ही रुके कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ के अनुसार तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के साथ मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाएगा।
आरके राय ने बताया,''सिया -पिया मंदिर से मुकुट चोरी होने की सूचना पर पुलिस मंदिर में मौजूद पुजारी और शिष्यों सहित आसपास क्षेत्रों में जांच पड़ताल कर रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और जल्दी और आरोपी को गिरफ्तार करके भगवान का मुकुट बरामद किया जाएगा|
मंदिर के महंत कामताशरण ने बताया कि सुबह पूजा के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर पुजारी और अन्य सदस्य मंदिर के ही अन्य कक्षों में अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच चोर ने मौका पाकर मुकुट पार कर दिया। यह मंदिर सौ वर्ष पुराना है। मुकुट भी उतना ही पुराना बताया गया है।
सैकड़ो वर्ष पुराना मंदिर सियापिया में सुबह 10 बजे तक भगवान के विग्रह पर मुकुट विराजमान था| लेकिन तकरीबन 11 बजे मंदिर के महंत ने भगवान के विग्रह पर नजर डाला तो भगवान के मुकुट गायब मिला। जिस पर मंदिर में मौजूद शिष्यों को बुलाकर पूछताछ किया गया लेकिन, लेकिन मुकुट का कोई अता-पता नहीं मिला|अंत में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की कारवाई शुरु कर दी है|
गौरतलब है,'' राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के रामकोट अतिसंवेदनशील देखते हुए हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है जिसके लिए सभी प्रवेश मार्ग पर बैरियर्स व सुरक्षा के जवान भी तैनात किए गए हैं।