मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अयोध्या में दंपती की हत्या मामला: बेटी ही निकली कातिल, जमीन के लिए माता-पिता को पति संग मिलकर उतारा था मौत के घाट, अरेस्ट

अयोध्या: यूपी के अयोध्या जिले में एक दंपति की बेरहमी से हत्या मामले का पुलिस ने खुलसा कर दिया| थाना पूराकलन्दर के ग्राम चांदपुर हरवंश में दंपति की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति-पत्नि को…

अयोध्या में दंपती की हत्या मामला: बेटी ही निकली कातिल, जमीन के लिए माता-पिता को पति संग मिलकर उतारा था मौत के घाट, अरेस्ट
अयोध्या में दंपती की हत्या मामला: बेटी ही निकली कातिल, जमीन के लिए माता-पिता को पति संग मिलकर उतारा था मौत के घाट, अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: यूपी के अयोध्या जिले में एक दंपति की बेरहमी से हत्या मामले का पुलिस ने खुलसा कर दिया| थाना पूराकलन्दर के ग्राम चांदपुर हरवंश में दंपति की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने  पति-पत्नि को गिरफ्तार किया| थाना पूराकलन्दर व स्वाट अयोध्या पुलिस की सयुक्त टीम ने बेटी-दामाद द्वारा जमीन के लिये माता पिता की हत्या मामले में दोनो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार|



पुलिस ने बताया,'' थाना पूराकतन्दर अन्तर्गत हुये दोहरे हत्या काण्ड का सफत अनावरण करते हुये आज दिनांक 04.06.2021 प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों लोगों को पतिया गोवा मोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशा-देही पर आताकत्ल सब्बत, ईंट व फुकनी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।



पुलिस ने बताया,''''मृतक हृदयराम व उसकी पत्नी द्वारा अपनी सम्पत्ति आरोपियों को न देकर दूसरे को बेचने के कारण मृतक हृदयराम व उसकी पत्नी के बेटी व दामाद ने हत्या काण्ड की साजिश रची|  योजनानुसार दिनांक 28.05.2021 की रात्रि मृतक के घर पहुंच कर घटना कारित कर फरार हो गये और स्वंय को बचाने की नियत से दिनांक 30.05.2021 को पुनः घटना स्थल पर आकर मुकदमा पंजिकृत कराने का षणयंत्र रचा।



बता दें ,''थाना पूराकलन्दर के ग्राम चांदपुर हरवंश में  पति-पत्नि की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी| घर के अंदर पति और पत्नी का शव मिला था| घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था|  एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी।आईजी डॉ. संजीव गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे थेl



30 मई रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) शैलेश कुमार पांडेय ने बताया था कि,'' किसी भारी चीज से सिर पर वार कर हत्या की गई है। मौत से पूर्व पति-पत्नी ने हत्यारों से संघर्ष भी किया। दोनों का शव अलग-अलग कमरों में मिला है। हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं किया जा सका हैl 



शैलेश कुमार पांडेय ने बताया था कि, इसकी जानकारी उस समय हुई जब दमाद (30 मई रविवार को ) राशन पहुंचाने में आए तो घर से कोई नहीं निकला। अंदर गए तो देखा कि दोनों लोग औंधे मुंह पड़े हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।