अयोध्या: अयोध्या पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 2 कार, 1 बोलेरो और एक पिकअप बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद खादिम निवासी अमेठी और तीन लुटेरे सीतापुर के रहने वाले हैं। मोहम्मद खादिम गैंग का सरगना है। सभी आरोपियों के खिलाफ अयोध्या,अंबेडकरनगर, सीतापुर, बाराबंकी व गोंडा में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अयोध्या अतिरिक्त एसपी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि, थाना कोतवाली नगर में पिछले दिनों वाहन चोरी की घटनाएं हुई थी। मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से 4 वाहन बरामद हुए हैं। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है|
बुधवार को (18.01.2022 को) प्रातः मुखबिर की सूचना के आधार थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से गुरुनानक स्कूल के पास संदिग्ध 04 वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया तो आगे चल रहे वाहन के चालक/अभियुक्त खादिम द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया गया।
मौके पर मौजूद उपरोक्त पुलिस बल द्वारा सतर्कता पूर्वक प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त सभी अभियुक्तों को चोरी की कुल 04 गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त खादिम के पास से 315 बोर का एक अबंध तमन्चा 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस जिसके द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया था वह भी बरामद हुआ है।
इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
01. मो0 खादिम पुत्र अब्दुल रज्जाक उम्र 40 वर्ष निवासी पूरे करम थाना इन्हौना जनपद अमेठी।
02. मो0 गुफरान पुत्र मो0 उमर उम्र 36 वर्ष निवासी इसलामबाग थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर।
03. इन्साद उर्फ भाऊ पुत्र गफ्फार उम्र 20 वर्ष निवासी रायफल क्लब थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर।
04. मो0 वकी पुत्र मो0 सफी उम्र 45 वर्ष निवासी रिखौना थाना तालगाँव जनपद सीतापुर।