मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भगवान राम ने अपने वचन- विचारों, शासन- प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं : मोदी

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को (23 अक्टूबर, 2022 को) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना क…

भगवान राम ने अपने वचन- विचारों, शासन- प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं : मोदी
भगवान राम ने अपने वचन- विचारों, शासन- प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं : मोदी | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को  (23 अक्टूबर, 2022 को)  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।  भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करने के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है|



.उन्होंने कहा कि,'जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है|



.उन्होंने कहा कि,''इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं|



PM मोदी ने कहा, ‘लाल किले से मैंने सभी देशवासियों से पंच प्राणों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। इन पंच प्राणों की ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी हुई है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य। आज अयोध्या नगरी में दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर हमें अपने इस संकल्प को दोहराना है|


.उन्होंने कहा कि,'भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाते हैं। मर्यादा मान रखना भी सिखाती है और मान देना भी सिखाती है और मर्यादा जिस बोध की आग्रही होती है, वो बोध कर्तव्य ही है|



प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की 


अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज से 6 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और उनकी  प्रेरणा से अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम शुरु हुआ। यह प्रदेश का एक उत्सव देश का उत्सव बनता गया। आज ये अपनी सफलता की नई ऊंचाई को छू रहा है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।