नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अपनी ताकत दिखाएगी और देश 2024 के चुनावों में भाजपा के 'प्रमुख विपक्षी दल' का फैसला करेगा। शाह ने कहा कि देश के लोग 2024 के चुनावों में भाजपा के प्रमुख विपक्षी दल के बारे में फैसला करेंगे| उन्होंने इस महीने के चुनावों (त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड) में भाजपा के प्रदर्शन पर भी भरोसा जताया। साथ ही साथ इस वर्ष के अंत में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी|
2024 लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ,“2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है|
कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने चुनाव वाले राज्यों में प्रचार नहीं किया हो, लेकिन त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावों के नतीजे विपक्षी पार्टी की उन राज्यों में ताकत दिखाएंगे, जहां कभी उनका दबदबा था| उन्होंने भरोसा जताया कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित इस साल होने वाले चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी|
शाह ने कहा कि,''हमने 'चलो पलटाई' का नारा त्रिपुरा की स्थिति बदलने के लिए दिया था और आज हमने स्थिति को बदला है...हमने बजट अच्छा किया है। हमने हिंसा को समाप्त किया है। नशे के कारोबार पर कठोरता से नकेल कसी है|