मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बड़ा भाई ही निकला 14 साल के सुभाष का हत्यारा: प्रेमिका के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, छोटे भाई ने देखा तो हथौड़े से मार डाला; अयोध्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अयोध्या: अयोध्या के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के बनमऊ जंगल में हुए 14 वर्षीय सुभाष हत्याकांड का खुलासा हो गया है| मृतक सुभाष के बड़े भाई ने ही वारदात को अंजाम दिया था। छोटे भाई सुभाष का गुनाह सिर्फ इतना…

बड़ा भाई ही निकला 14 साल के सुभाष का हत्यारा: प्रेमिका के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, छोटे भाई ने देखा तो हथौड़े से मार डाला; अयोध्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बड़ा भाई ही निकला 14 साल के सुभाष का हत्यारा: प्रेमिका के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, छोटे भाई ने देखा तो हथौड़े से मार डाला; अयोध्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के बनमऊ जंगल में हुए 14 वर्षीय सुभाष हत्याकांड का खुलासा हो गया है| मृतक सुभाष के बड़े भाई ने ही वारदात को अंजाम दिया था। छोटे भाई सुभाष का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने बड़े भाई को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जब उसने यह बात घरवालों को बताने के लिए कहा तो अवैध संबंध को छिपाने के लिए बड़े भाई ने हथौड़े से छोटे भाई की हत्या कर दी। 07 जनवरी, 2023 को पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



पुलिस ने बताया कि,'बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बनमऊ निवासी 19 वर्षीय आरोपी विकास साहू पुत्र राममूरत साहू को प्राथमिक विद्यालय बनमऊ से आज 07 जनवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया है व अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है ।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.12.2022 को ग्राम बनमऊ निवासी सुभाष पुत्र राममूरत साहू (14 वर्ष ) की हत्या बनमऊ जंगल में कर दी गयी थी जिसके सम्बंध मे थाना बाबा बाजार पर केस पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष बाबा बाजार द्वारा की जा रही थी|   विवेचना के अनुक्रम मे जरिये मुखबिर व पतारसी सुरागरसी से अभियुक्त विकास साहू पुत्र राममूरत साहू का नाम प्रकाश में आया| जिसके बाद विद्यालय बनमऊ के पास से विकास साहू को गिरफ्तार किया गया ।



गिरफ्तार विकास द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैं और मेरी प्रेमिका जो मेरे गाँव की हैं ,जिससे मेरा प्रेम प्रसंग 02 साल से चल रहा है| 



26.12.22 को सुबह 08 बजे के आस पास सुभाष अपने खेत के पास से गुजर रहा था तभी अपने भाई विकास और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो सुभाष ने कहा कि तुम लोग गन्दा काम करते हो मैं घर जाकर सबको बता दूंगा| इस दौराने विकास ने सुभाष को समझाया पर सुभाष नहीं माना ,तो विकास ने बहाने से सुभाष को कहा कि बड़े जंगल से लकड़ी लाकर खेत पर बाड लगानी है |



छोटे भाई को बड़े जंगल की तरफ भेजकर विकास वापस घर आया और घर से हथौडा उठाया व हथौडे को अपनी जैकेट से ढक्कर जंगल में पहुँचा व पुनः अपने भाई सुभाष को फिर समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ तो विकास ने सुभाष से कहा जैकेट उतारकर गुदरी बनाकर कन्धे पर रख लो नहीं तो लकडी गढ़ेंगी जैसे ही सुभाष ने अपना जैकेट उतारकर खड़ा हुआ तभी विकास ने क्रोध में आकर पीछे से अपने भाई सुभाष के सिर पर हथौंडा मारा जिससे वह गिर गया| गिरने पर विकास ने 3-4 बार सिर में दाहिनी तरफ हथौडा से मार दिया, जिससे वह मर गया उसके बाद विकास वहाँ से निकलकर नाले की कीचड़ में हाथ से हथौडे को दबा दिया हाथ में व कलाई के पास जैकेट में खून लग गया था जिसे वहीं पास के नाले में पानी में धो लिया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।