मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छह दिसंबर पर रामधुन में मगन रही अयोध्या, मठ-मदिरों में रात तक गूंजते रहे मंगलगीत; अनुष्ठानों की धूम

शौर्य दिवस व यौम-ए-गम अब अतीत की बात हो चुकी है, चारों ओर बस उत्सव और आनंद है। छह दिसंबर की तिथि पर रामनगरी के खुशनुमा माहौल से यही संदेश निकलता रहा। पहले छह दिसंबर को अयोध्या आशंकाओं के बादल से घिर…

छह दिसंबर पर रामधुन में मगन रही अयोध्या, मठ-मदिरों में रात तक गूंजते रहे मंगलगीत; अनुष्ठानों की धूम
छह दिसंबर पर रामधुन में मगन रही अयोध्या, मठ-मदिरों में रात तक गूंजते रहे मंगलगीत; अनुष्ठानों की धूम | फ़ोटो: TVL News

शौर्य दिवस व यौम-ए-गम अब अतीत की बात हो चुकी है, चारों ओर बस उत्सव और आनंद है। छह दिसंबर की तिथि पर रामनगरी के खुशनुमा माहौल से यही संदेश निकलता रहा। पहले छह दिसंबर को अयोध्या आशंकाओं के बादल से घिर जाती थी, बंदिशों में तब्दील हो जाती थी, आज वही अयोध्या रामधुन में लीन रही। मठ-मंदिरों में भक्तों का हुजूम रहा तो सुबह से लेकर देर रात तक मंगल गीत गूंजते रहे। अपने आराध्य के विवाहोत्सव के आनंद रस में अयोध्या डूबी नजर आ रही थी।सुबह 11:20 बजे राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर रामलला के जयकारे गूंज रहे थे। कुछ श्रद्धालुओं को तो याद ही नहीं था कि आज छह दिसंबर है। दिल्ली से आए सचिन अरोड़ा बोले कि भूल जाइये छह दिसंबर को...आज की अयोध्या देखिए। तभी लाउड स्पीकर में गूंज रहे गीत नाचें दसों दिशाएं, जैसे सगुन मनाएं, राम आएंगे...गीत के बोल के साथ बोले मिलाते हुए जयघोष करने लगे। हनुमानगढ़ी की सीढि़यों पर श्रद्धालु कतारबद्ध थे।
 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।