मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़े आयुष्मान खुराना

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर आयुष्मान खुराना ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर, बच्चों और युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक…

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़े आयुष्मान खुराना
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़े आयुष्मान खुराना | फ़ोटो: TVL News


मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर आयुष्मान खुराना ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर, बच्चों और युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।


इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह पहल ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व को समझाने और बच्चों को साइबर खतरों से बचाने के लिए की गई।


बच्चों के अधिकारों और डिजिटल वेलबीइंग के मजबूत समर्थक आयुष्मान ने यूनिसेफ इंडिया और बाल अधिकार संगठन (प्रत्येक) के केंद्र का दौरा किया।


यहां उन्होंने बच्चों के साथ डिजिटल सुरक्षा पर मजेदार और शिक्षाप्रद खेल खेले, जिससे बच्चों को इंटरनेट सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।


इंटरनेट की सुरक्षित दुनिया पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, आज के समय में 5-6 साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है।


ऐसे में इंटरनेट का पहली बार इस्तेमाल करने वाले बच्चों को इसके खतरों और इससे बचने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना बेहद जरूरी है।


इस साल सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर मैंने यूनिसेफ के साथ (प्रत्येक) का दौरा किया, जहां मैंने बच्चों के साथ इंटरनेट सुरक्षा के कुछ अहम नियम सीखे।


आयुष्मान ने इंटरनेट सुरक्षा के प्रति अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा, सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर, यूनिसेफ के साथ मिलकर मैं ऑनलाइन सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना चाहता हूं।


यह बहुत जरूरी है कि बच्चों को ऐसे उपकरण दिए जाएं जिससे वे ऑनलाइन किसी भी तरह की परेशानी या खतरे का सामना करने पर रिपोर्ट कर सकें।


इससे वे न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा कर सकते हैं। माता-पिता को भी अपने बच्चों के साथ इंटरनेट पर आने वाली समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत करनी चाहिए, ताकि वे किसी भी मुश्किल का समाधान कर सकें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।