मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गायक बी प्राक ने विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार

गायक बी प्राक ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की ''घटिया सोच" की आलोचना करते हुए उनके पॉडकास्ट में शामिल होने से इनकार कर दिया है।रणवीर द्वारा एक रियलिटी शो में की गई…

गायक बी प्राक ने विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार
गायक बी प्राक ने विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने से किया इनकार | फ़ोटो: TVL News

गायक बी प्राक ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की ''घटिया सोच" की आलोचना करते हुए उनके पॉडकास्ट में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

रणवीर द्वारा एक रियलिटी शो में की गई टिप्पणी के बाद यह विवाद पैदा हुआ है। इलाहाबादिया को एक रियलिटी शो में माता-पिता और सेक्स पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यह विवादित टिप्पणी की गई थी जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'बीयर बाइसेप्स' नाम से मशहूर इलाहाबादिया ने बाद में माफी मांगी और यह भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से विवादास्पद खंड को हटाने के लिए कहा था।

बी प्राक ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक वीडियो में कहा, "मुझे बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में जाना था, लेकिन हमने शो में जाने के फैसले को रद्द कर दिया है।

क्यों? क्योंकि हम सभी देख रहे हैं कि उसकी सोच कितनी घटिया है। समय रैना के शो में इलाहाबादिया ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वे बेहद आपत्तिजनक हैं।

" रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल पर 1.05 करोड़ ‘सब्सक्राइबर’ हैं जहां वह अपना पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' चलाता है। बी प्राक ने कहा कि इलाहाबादिया की टिप्पणी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक बी प्राक ने कहा, "यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है। आप अपने माता-पिता के बारे में कैसी कहानी सुना रहे हैं? यह कैसी बातें कर रहे हैं? क्या यह कॉमेडी है? यह बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है।

गालियां देना, लोगों को गाली सिखाना, यह कौन सी पीढ़ी तैयार हो रही है? मैं समझ नहीं पा रहा।" इस विवाद के बाद, मुंबई में एक भाजपा पदाधिकारी ने इलाहाबादिया, रैना और शो के अन्य प्रतिभागियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने यूट्यूब इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख को पत्र लिखकर 'त्वरित कार्रवाई' की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग के एक अधिकारी ने भी कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।