मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बीजेपी ने आजमगढ़ सीट भी सपा से छीनी: दिनेश लाल यादव ने धर्मेंद्र यादव को हराया, बोले-जनता की जीत

Azamgarh Lok Sabha Bypolls: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" जीते। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव हार गए| भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (3,124,32)…

बीजेपी ने आजमगढ़ सीट भी सपा से छीनी: दिनेश लाल यादव ने धर्मेंद्र यादव को हराया, बोले-जनता की जीत
बीजेपी ने आजमगढ़ सीट भी सपा से छीनी: दिनेश लाल यादव ने धर्मेंद्र यादव को हराया, बोले-जनता की जीत | फ़ोटो: TVL News

Azamgarh Lok Sabha Bypolls: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" जीते। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव  हार गए| भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (3,124,32) ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव (3,038,37) को 8 हजार से ज़्यादा मतों के अंतर से हराया| वहीँ, रामपुर संसदीय उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की| भाजपा ने दिनेश लाल यादव और घनश्याम लोधी को जीत की बधाई दी|



भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को 'तीन लाख बारह हज़ार चार सौ बत्तीस' वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को तीन लाख तीन हज़ार आठ सौ सैंतीस वोट मिले| वहीँ BSP उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को दो लाख छियासठ हज़ार एक सौ छह वोट प्राप्त हुए 



दिनेश लाल यादव ने कहा,''जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।


https://www.thevirallines.net/rampur-news-uttar-pradesh-rampur-lok-sabha-bypolls-results-sp-candidates-defeat-in-ls-bypoll-bjps-ghanshyam-singh-lodhi-wins


लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ के BSP उम्मीदवार शाह आलम ने कहा,'मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। हमारी पार्टी प्रमुख मायावती ने जो कुछ भी संभव था वो किया। मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। हमारा संदेश जनता तक नहीं पहुंच सका और हमारे प्रयासों में कुछ कमी रह गई।हम 2024 में फिर से लड़ेंगे|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।