मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने 'डबल' जीत हासिल की, सांप्रदायिक उन्माद भड़काने वाली वंशवादी और जातिवादी पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं ': लोकसभा उपचुनाव की जीत पर CM योगी

लखनऊ: Lok Sabha Bypolls: उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनावों में भाजपा ने समाजवादी पार्टी से दोनों सीटें छीन ली| रामपुर संसदीय उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल…

बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने 'डबल' जीत हासिल की, सांप्रदायिक उन्माद भड़काने वाली वंशवादी और जातिवादी पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं ': लोकसभा उपचुनाव की जीत पर CM योगी
बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने 'डबल' जीत हासिल की, सांप्रदायिक उन्माद भड़काने वाली वंशवादी और जातिवादी पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं ': लोकसभा उपचुनाव की जीत पर CM योगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: Lok Sabha Bypolls: उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनावों में भाजपा ने समाजवादी पार्टी से दोनों सीटें छीन ली| रामपुर संसदीय उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की| आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" जीते|भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (3,124,32) ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव (3,038,37) को 8 हजार से ज़्यादा मतों के अंतर से हराया|



दोनों सीटों पर कब्जा जमाने के बाद CM योगी आदित्यनाथ भाजपा ऑफिस पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक भी मौजूद रहे।  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "आजमगढ़ और रामपुर की सीट पर जीत PM मोदी और CM योगी की लोकप्रियता, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता का आशिर्वाद है।"



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। आदरणीय प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व, प्रदेश भाजपा का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का साथ लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ है| 


https://www.thevirallines.net/rampur-news-uttar-pradesh-rampur-lok-sabha-bypolls-results-sp-candidates-defeat-in-ls-bypoll-bjps-ghanshyam-singh-lodhi-wins


दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। PM मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं|


https://www.thevirallines.net/azamgarh-news-uttar-pradesh-azamgarh-lok-sabha-bypoll-bjp-candidate-dinesh-lal-yadav-defeated-sp-s-dharmendra-yadav-in-ls-bypoll


उन्होंने कहा,''एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है|


https://www.thevirallines.net/punjab-news-sangrur-by-election-results-sad-amritsars-simranjit-singh-mann-defeats-aap-s-gurmail-singh-by-a-margin-of-6070-votes-in-sangrur-ls-bypoll



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।