Rampur Lok Sabha Bypolls: रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा को हरा दिया है| भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी (3,673,97) ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा को 42,192 मतों के अंतर से हराया|
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा को तीन लाख पच्चीस हज़ार दो सौ पाँच (3,25,205) वोट मिले जबकि भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को 3,67,397 (तीन लाख सड़सठ हज़ार तीन सौ सत्तानबे) वोट मिले
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने ट्वीट किया कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के घनश्याम सि???ह लोधी ने जीत हासिल की है।
लोकसभा उपचुनाव पर रामपुर ज़िलाधिकारी रविन्द्र मादंड ने कहा,''लगभग 42 हजार से ज़्यादा मतों से यह भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। हमने उनको जीत का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया है और पुलिस को निर्देशित किया है कि उनको घर छोड़ कर आएं और यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का जुलूस न निकाला जाए|
आजमखान ने रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में हराया था। रामपुर लोकसभा उपचुनाव 2022 में योगी आदित्यनाथ ने भी काफी प्रचार किया था। लेकिन अखिलेश यादव ने एक बार भी रामपुर नहीं आए। ऐसे में मुस्लिमों का भी एक बड़ा तबका उनसे दूर हो गया।
लोकसभा उपचुनाव पर रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा ने कहा, 'रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 मतदान डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के लिए इतने उदासीन नहीं हैं|
रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ