उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलतपुर के मजरा गूदरागंज के पास पेड़ पर युवक का शव लटका मिला।
किसानों की सूचना पर पुलिस और चीत्कार करते युवक के परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को
सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है लेकिन परिजन इस बारे में नहीं बता रहे हैं।
मजरा गूदरागंज निवासी विद्याराम (39) पुत्र रामपाल यादव खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे।
शनिवार सुबह लगभग पांच बजे ट्रैक्टर लेकर जा रहे रविंद्र ने खेत में विद्याराम का शव जामुन के पेड़ पर लटका देखा।
शव गमछा के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन घटनास्थल पर आ गए। शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुछ देर के बाद उन्होंने खाना खाया। सोने की तैयारी कर रहे थे। घर पर ही पत्नी सुमन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
जिसके बाद वह फसल की रखवाली करने खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण काम करने के लिए खेत पर जा रहे थे। तो तेजपाल का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला।