मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत: मुर्दो के वस्त्रों को दुकानों पर बेचकर कोरोना का संक्रमण फैलाने वाले 7 गिरफ्तार

- श्मशान घाट और कब्रिस्तान में वर्तमान में सबसे ज्यादा लाशें कोरोना से संक्रमित लोगो की पहुॅच रही है- दुकानदारो ने ये कपड़े जिन कपड़ों के साथ रखें और जिन लोगों को बेचे उनके कोरोना से संक्रमित होने की प…

बागपत: मुर्दो के वस्त्रों को दुकानों पर बेचकर कोरोना का संक्रमण फैलाने वाले 7 गिरफ्तार
बागपत: मुर्दो के वस्त्रों को दुकानों पर बेचकर कोरोना का संक्रमण फैलाने वाले 7 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

- श्मशान घाट और कब्रिस्तान में वर्तमान में सबसे ज्यादा लाशें कोरोना से संक्रमित लोगो की पहुॅच रही है

- दुकानदारो ने ये कपड़े जिन कपड़ों के साथ रखें और जिन लोगों को बेचे उनके कोरोना से संक्रमित होने की प्रबल संभावना



बागपत: बड़ौत पुलिस ने कोरोना संक्रमण फैलाने वाले सात ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा जाने-अनजाने में कोरोना संक्रमण को फैलाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग श्मसान घाट व कब्रिस्तान से मुर्दो के कफन और वस्त्र एकत्रित कर उनको दोबारा अच्छी तरह पैकिंग करके बाजारों में दुकान पर बेच देते थे। जैसे ही बड़ौत पुलिस को इस बारे में पता चला उन्होने इस गिरोह को धर दबोचा। 



पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सात अभियुक्तों प्रवीण, आशीष उर्फ उदित, श्रवण, ऋषभ, राजू, बबलू और शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। 6 अपराधी बड़ौत के और एक अपराधी छपरौली क्षेत्र का रहने वाला है। अभियुक्तों से मुर्दो पर डालने वाली सफेद और पीले रंग की 520 चादरें, 127 कुर्ते, 140 सफेद कमीज, 34 सफेद धोती, 12 रंगीन गर्म शाल, महिलाओं की 52 कलर धोतियां, 3 रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर मार्का, 1 टेप कटर, 112 ग्वालियर कम्पनी के स्टीकर बरामद हुए है। 



देश में कोरोना महामारी से हर रोज मौते हो रही है। श्मशान घाट और कब्रिस्तान में वर्तमान में सबसे ज्यादा लाशें कोरोना से संक्रमित लोगो की ही पहुॅच रही है। ऐसे में इन अपराधियों द्वारा कोरोना संक्रमित लोगों के कपड़ों को फिर से नई पैकिंग में बाजारों में दुकानो पर बेचा जाना बहुत ही गंभीर अपराध है। 



दुकानदार ने ये कपड़े जिन कपड़ों के साथ रखें व जिन लोगों को बेचे उनके कोरोना से संक्रमित होने की प्रबल संभावना है इस बात सें इंकार नही किया जा सकता। जनपद बागपत में इस प्रकार के और कितने गिरोह सक्रिय है और इन अपराधियों द्वारा यह कपड़े और कहाॅं-कहाॅं पर बेचे गये है पुलिस इसकी छानबीन में लग गयी है।







विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।