मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत मे युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, प्रेमी संग मिलकर पत्नी पर मर्डर करवाने का आरोप; दो अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बागपत के बडौत क्षेत्र मे 27 वर्षीय एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक का शव आज, मंगलवार की सुबह बड़ाैत-मलकपुर रोड पर ईंट भट्‌ठे के पास सड़क के किनारे मिला। युवक की शिनाख्त असलम…

बागपत मे युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, प्रेमी संग मिलकर पत्नी पर मर्डर करवाने का आरोप; दो अरेस्ट
बागपत मे युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, प्रेमी संग मिलकर पत्नी पर मर्डर करवाने का आरोप; दो अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश के बागपत के बडौत क्षेत्र मे 27 वर्षीय एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक का शव आज, मंगलवार की सुबह बड़ाैत-मलकपुर रोड पर ईंट भट्‌ठे के पास सड़क के किनारे मिला। युवक की शिनाख्त असलम निवासी काशीराम कालोनी कस्बा बडौत के रुप में हुई है। असलम  सोमवार रात से ही लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बडौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में दो नामजद आरोपियों को हिरासत मे लिया गया है।


बडौत कस्बा के मलकपुर रोड के कांशीराम कॉलोनी निवासी मृतक असलम पुत्र दिलशाद फलों की ठेली लगाता था। असलम की पत्नी हिना पर हत्या शक है| आरोप है कि सोमवार रात पत्नी हिना ने अपने प्रेमी और दो अन्य साथियों संग मिलकर असलम को मौत के घाट उतार दिया है| और शव को ईंट भट्‌ठे के पास फेंक दिया|


आज सुबह लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सवि रतन गौतम व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।  इस दौरान परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सीओ ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार असलम की गर्दन रेती गई थी।


पुलिस ने बताया,''सुबह करीब 7ः30 बजे थाना बडौत पुलिस को बडौत क्षेत्र मे एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई जिसकी शिनाख्त असलम  के रुप में हुई है। दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत मे लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में असलम की पत्नी की भूमिका की जांच कर रही है।



बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने बताया,''हमें एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि शव असलम नाम के व्यक्ति का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी हिना का संबंध विनोद नाम के व्यक्ति के साथ था|


अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के मनीष कुमार मिश्रा ने बताया, "मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि हिना ने विनोद, जोगिंदर और आबिद के साथ मिलकर उस (असलम) की हत्या कराई है। मामले में नामजद लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।