मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जनहित में खुलवाये जाये बागपत के बाजार, समाजसेवी देवेंद्र ने की शासन-प्रशासन से मांग

बागपत: प्रमुख समाज सेवी देवेंद्र भगत जी ने शासन-प्रशासन से जनहित में बागपत के बाजार खुलवाने की मांग की है। देवेंद्र भगत जी ने कहा कि बागपत में लॉकडॉउन लगे हुए काफी समय हो गया है। सभी बाजार पूर्णतया ब…

जनहित में खुलवाये जाये बागपत के बाजार, समाजसेवी देवेंद्र ने की शासन-प्रशासन से मांग
जनहित में खुलवाये जाये बागपत के बाजार, समाजसेवी देवेंद्र ने की शासन-प्रशासन से मांग | फ़ोटो: TVL News

बागपत: प्रमुख समाज सेवी देवेंद्र भगत जी ने शासन-प्रशासन से जनहित में बागपत के बाजार खुलवाने की मांग की है। देवेंद्र भगत जी ने कहा कि बागपत में लॉकडॉउन लगे हुए काफी समय हो गया है। सभी बाजार पूर्णतया बंद है। इससे न केवल आमजन बल्कि दुकानदारों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। खासकर छोटा तबका लॉकडाउन से काफी प्रभावित हो रहा हैं। क्योंकि अधिकांश संख्या में रेहड़ी, पटरी व ठेली वाले सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 



इसके अलावा छोटे व्यापारियो के सामने भी कई आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गई है। व्यापारियों को बिजली का बिल, बैंक की किस्तों का भुगतान, नगर पालिका का टैक्स आदि समेत कई प्रकार के टैक्स अदा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




 कहा कि जब गरीब, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार व आमजन के पेट में कुछ जाएगा ही नहीं तो वह स्वयं ही मर जाएंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से व्यापारियों की  इन सब समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बागपत जनपद के लिए ऐसा रोस्टर तैयार करने की मांग की, जिससे प्रत्येक प्रकार के छोटे-बड़े व्यापारी अपना व्यापार प्रारम्भ कर सकें।




विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।