रामकिशन शर्मा की मदद के लिए सभी लोग आगे आएं: मनुपाल बंसल ने की अपील
बागपत: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने टूकाली-फुलेरा निवासी रामकिशन शर्मा की मदद के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया है।मनुपाल बंसल ने बताया की फुलेरा-टूकाली गांव में रामकिशन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
रामकिशन शर्मा की मदद के लिए सभी लोग आगे आएं: मनुपाल बंसल ने की अपील | फ़ोटो: TVL News
बागपत: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने टूकाली-फुलेरा निवासी रामकिशन शर्मा की मदद के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया है।मनुपाल बंसल ने बताया की फुलेरा-टूकाली गांव में रामकिशन शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दोनों पैरों से अपाहिज हैं और वॉकर लेकर चलते हैं।
बताया कि अभी तीन दिन पूर्व उनके इकलौते पुत्र सत्यवीर को बिजली का करंट लग गया था, उसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बताया कि सत्यवीर की एक बेटी है और उसके पिता दोनों पैरों से अपाहिज हैं। सत्यवीर ईट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था और उसकी मृत्यु के बाद अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा है।
ऐसे में अब परिवार का पालन- पोषण कौन करेगा, यह एक बहुत सोचनीय व दुख का विषय है। ऐसे में समाज के सभी लोगों को मिलकर आगे आना चाहिए और अपाहिज रामकिशन शर्मा के परिवार की मदद करनी चाहिए। मनुपाल बंसल सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे और उनके दुख- दर्द को साझा किया। साथ ही उन्हें अपनी तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विवेक जैन, पत्रकार बागपत
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।