मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती : जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पदों के लिए बाहुबली लोग छीन लिए सदस्यों के प्रमाण पत्र, MLA ने CM योगी को लिखा खत, जांच कराने की मांग

बस्ती: बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा से विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र । जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के चुनाव के संबंध में लिखा पत्र। संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि,'प्रद…

बस्ती : जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पदों के लिए बाहुबली लोग छीन लिए सदस्यों के प्रमाण पत्र, MLA ने CM योगी को लिखा खत, जांच कराने की मांग
बस्ती : जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पदों के लिए बाहुबली लोग छीन लिए सदस्यों के प्रमाण पत्र, MLA ने CM योगी को लिखा खत, जांच कराने की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा से विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र । जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के चुनाव के संबंध में लिखा पत्र। संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि,'प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव होना है| जिस की तिथि अभी तक निश्चित नहीं है| लेकिन राजनैतिक पार्टियों द्वारा जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देकर उनका प्रमाण पत्र ले लिया जा रहा है|जिससे क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है|


उन्होंने कहा कि,'''अध्यक्ष जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के पदों पर बाहुबली अपना दावा ठोक रहे हैं| बाहुबली लोगों के द्वारा ऐसे कृत्य किया जा रहा है| विधायक ने मुख्यमंत्री से जिला स्तर पर प्रशासनिक समिति गठित करते हुए जांच कराये जाने की भी की मांग। विधायक ने कहा कि जांच कराई जाय कि जितने भी जिला पंचायत सदस्य एवं BDC चुनकर आए हैं उनका प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद है कि नहीं।



विधायक ने यह भी कहा कि बाहुबलियों द्वारा जिनको जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद का चुनाव लड़ना है यह कृत किया जा रहा है।विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि जनपद बस्ती में प्रशासनिक एवं क्राइम ब्रांच एवं एसओजी की संयुक्त टीम बनाकर कराई जाए जांच।समस्त पंचायत सदस्य, BDC के प्रमाण पत्र के मौजूदगी की जांच कराई जाए। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके




विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पत्र में लिखा है कि,''प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव होना है जिसकी तिथि अभी तक निश्चित नही है लेकिन राजनैतिक पार्टियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देकर उनका प्रमाण पत्र ले लिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी है। 




अध्यक्ष जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के पदो पर बाहुबली अपना दाव??? ठोक रहे है उनके द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जिले स्तर पर प्रशासनिक समिति गठित करते हुए यह जांच करा लिया जा कि जितने भी जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन करके आये है क्या उनका प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद है कि नही, क्योकि बाहुबलियों द्वारा जिनको जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद का चुनाव लड़ना है यह कृत्य किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में पूर्व में भी मेरे द्वारा आपसे पत्राचार किया जा चुका है जिसपर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है।



 अतः सादर अनुरोध है कि जनपद बस्ती में प्रशासनिक एवं पुलिस (क्रइम ब्रान्च एवं एसओजी की संयुक्त टीम) बनाकर समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र के मौजूदगी की जांच कराने की कृपा करें। जिससे शासन के मंशा के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।