मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

डीएम की पहल पर मीड़ियाकर्मियों व उनके परिजनों को लगी कोराना वैक्सीन

- कोरोना महामारी से बचने के लिये कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाये - डा श्रवण गोस्वामी- कोरोना महामारी से बचने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें - एएनएम गीता सरोहाबागपत…

डीएम की पहल पर मीड़ियाकर्मियों व उनके परिजनों को लगी कोराना वैक्सीन
डीएम की पहल पर मीड़ियाकर्मियों व उनके परिजनों को लगी कोराना वैक्सीन | फ़ोटो: TVL News

- कोरोना महामारी से बचने के लिये कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाये - डा श्रवण गोस्वामी

- कोरोना महामारी से बचने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें - एएनएम गीता सरोहा





बागपत: बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिलाधिकारी बागपत डा राजकमल यादव की पहल पर एक कोविड़ टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मीड़ियाकर्मियों और उनके परिजनों को कोविड़ महामारी से बचने के लिये टीके लगाये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कैंप 1 से 3 जून तक चलेगा। मीड़िया बंधु सुविधानुसार अपने परिजनों के साथ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस कैंप में आकर अपना कोविड़ टीकाकरण करवा सकते है। कैंप के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी लेने के लिये कैम्प टीकाकरण कोविड़-नोड़ल अधिकारी डाॅ विभाष राजपूत से सम्पर्क कर सकते है।



 कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मीड़िया का अहम योगदान है और वह इस लड़ाई में मीड़िया की हर सम्भव सहायता करने का पूरा प्रयास करेंगें। 



डाॅ श्रवण गोस्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिये कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाये। वरिष्ठ एएनएम गीता सरोहा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें। 



एएनएम सुनीता ने कहा कि अगर किसी को दो दिनों से ज्यादा बुखार और सुखी खांसी रहती है ??ो बिना समय गंवाये ऐसे व्यक्ति का अस्पताल में तुरंत ईलाज करवाये, बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। इस अवसर पर जनपद बागपत से आये अनेकों प्रिंट मीड़िया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीड़िया के पत्रकारों के साथ-साथ जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, स्वास्थ्य विभाग बागपत से डा श्रीवास्तव, एएनएम सुमन देवी, एएनएम श्यामवती व आशा संगनियों में मीना त्यागी, बबीता, सीमा रानी, ओमवती आदि उपस्थित थी।





विवेक जैन, पत्रकार बागपत








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।