मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एमएलसी दिनेश गोयल ने किया डाॅ विभाष राजपूत को सम्मानित

● बागपत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये किया गया सम्मानित● कोरोना से स्वयं संक्रमित होने और माता के कोराना की वजह से असमय चले जाने के बाबजूद ड…

एमएलसी दिनेश गोयल ने किया डाॅ विभाष राजपूत को सम्मानित
एमएलसी दिनेश गोयल ने किया डाॅ विभाष राजपूत को सम्मानित | फ़ोटो: TVL News

● बागपत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये किया गया सम्मानित

● कोरोना से स्वयं संक्रमित होने और माता के कोराना की वजह से असमय चले जाने के बाबजूद डा विभाष ने दिया अदम्य साहस का परिचय



बागपत: बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विभाष राजपूत को उत्तर प्रदेश लेजिसलेटिव काउंसिल के मेम्बर दिनेश गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। डा विभाष राजपूत वर्तमान में बागपत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक है और उनको यह सम्मान मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और कोरोना काल में उनके कुशल नेतृत्व और महामारी के प्रति समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये दिया गया। 



कोरोना काल में अस्पताल को ही अपना घर बना लेने वाले डा विभाष राजपूत ने महामारी के दौरान घर का परित्याग कर दिया था और समाज सेवा के लिये अस्पताल में ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर ली थी। मरीजों की सेवा करते-करते इस कोराना महामारी की चपेट में आने के बावजूद इन्होने हार नही मानी। अदम्य साहस का परिचय देते हुए और खुद को क्वारंटीन करते हुए डाॅ विभाष ने क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये। 



इस बेरहम महामारी ने असमय इनकी माता को इनसे छीन लिया। इस दुखद घटना ने इनको अन्दर तक हिला कर रख दिया। डाॅ विभाष राजपूत के अनुसार उनकी माता ही वो शख्स थी, जिन्होने उन्हें सिखाया कि लोगों की सेवा करने में ही सच्चा सुख मिलता है। वह उनके जीवन का सबसे मजबूत स्तम्भ थी।



डा विभाष राजपूत बताते है कि भले ही मां मेरे साथ ना हो उनकी देशहित और समाज के लिये कुछ कर गुजरने की शिक्षा हमेशा मेरे साथ है। कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी की पूरी जिन्दगी वह देश और समाज की हर सम्भव सेवा कर सकें।






विवेक जैन, पत्रकार बागपत





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।