मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शानदार रहा बागपत पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का कार्यकाल

● आस्ट्रेलियन कम्पनी की लाखों रूपये की नौकरी देश सेवा के लिए छोड़कर आने वाले अभिषेक देशभक्ति की अनुपम मिसाल● कोरोनाकाल में 24 घंटे लोगों की सेवा करने वाले अभिषेक ने बागपत को दिये लाखों रूपये के आक्सीज…

शानदार रहा बागपत पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का कार्यकाल
शानदार रहा बागपत पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह का कार्यकाल | फ़ोटो: TVL News

● आस्ट्रेलियन कम्पनी की लाखों रूपये की नौकरी देश सेवा के लिए छोड़कर आने वाले अभिषेक देशभक्ति की अनुपम मिसाल

● कोरोनाकाल में 24 घंटे लोगों की सेवा करने वाले अभिषेक ने बागपत को दिये लाखों रूपये के आक्सीजन कंसंट्रेटर दान



बागपत 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक सिंह की उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अधिकारियों में गिनती होती है। इनकी जिन्दगी में एक समय वो था जब पढाई की फीस तक के पैसे ना होने के बाबजूद इन्होने हिम्मत नही हारी और लोन लेकर अपनी मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई को पूरा किया। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस शख्स ने देशसेवा की खातिर 2009 में आस्ट्रेलिया स्थित एक बड़ी कम्पनी की लाखों रूपये की जॉब छोड़ दी और विदेश से हिन्दुस्तान वापस आ गये। 



एक ही वर्ष में कैट और यूपीएससी की परीक्षा पास की और देश की सेवा के लिये इंड़ियन पुलिस सर्विस को ज्वाइन कर लिया। लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी रहे हो या फिर प्रतापगढ़ के एसपी इन्होने कई दुर्दांत अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुॅचाया। बागपत एसपी के रूप में इनका कार्यकाल शानदार रहा। चाहे इनके अपने पुलिस विभाग के लोग हो या अन्य लोग, गलती होने पर इन्होने कभी भी कानून व्यवस्था से समझौता नही किया। 




कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर में भी अपने जीवन की चिंता ना करते हुए बागपत की जनता के लिये 24 घंटे काम करते रहे और जिस समय पूरे देश में आक्सीजन की भारी किल्लत थी उस समय बागपत वासियों को लाखों रूपये की आक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी जीवनदायनी मशीने दान दी। हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया और देशहित में कभी भी समझौता नही किया। उन्होने जिला पंचायत चुनाव 2021 शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया। इनकी कार्यशैली को देखते हुए विभाग ने उन्हें बड़ी ही अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए लखनऊ एटीएस का एसपी नियुक्त किया है। अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियानों में अभिषेक सिंह की कार्यशैली प्रशंसनीय रही है।




विवेक जैन, पत्रकार बागपत

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।