बहराइच न्यूज़ : पति-पत्नी को दबंगों ने पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच शहर के मोहल्ला किला में शनिवार रात को बारात में डीजे बज रहा था इसी दौरान मोहल्ला निवासी दंपती की कुछ लोग पिटाई कर रहे थे।बचाने आए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मु…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बहराइच न्यूज़ : पति-पत्नी को दबंगों ने पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
बहराइच शहर के मोहल्ला किला में शनिवार रात को बारात में डीजे बज रहा था इसी दौरान मोहल्ला निवासी दंपती की कुछ लोग पिटाई कर रहे थे।
बचाने आए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला किला में शनिवार रात को एक बारात आई। जिसमें डीजे बज रहा था।
डीजे बजने के दौरान एक युवक नाली में गिर गया। उसे रात 11 बजे मोहल्ले के लोग बाहर निकाल रहे थे। तभी दबंगों ने रंजिश में मोहल्ला निवासी रामदीन के बड़े बेटे और बहू बसंती की पिटाई शुरू कर दी।
बचाने आए अनुज (25) पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक जमीन पर गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली नगर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि डीजे बजाने के दौरान हमला हुआ है।
राम दीन की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।