मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : घर में घुसकर लाखों रुपये की हुई चोरी

घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और 92 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।चोर को गृह स्वामिनी ने जब पकड़ने की कोशिश की, तो अपनी शाल, सैंडल एवं मोबाइल छोड़कर भाग गया। पीड़िता गृह स्वामिनी ने माम…

शाहजहापुर न्यूज़ : घर में घुसकर लाखों रुपये की हुई चोरी
शाहजहापुर न्यूज़ : घर में घुसकर लाखों रुपये की हुई चोरी | फ़ोटो: TVL News


घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और 92 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।


चोर को गृह स्वामिनी ने जब पकड़ने की कोशिश की, तो अपनी शाल, सैंडल एवं मोबाइल छोड़कर भाग गया। पीड़िता गृह स्वामिनी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।


जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


थाना क्षेत्र के गांव चौरा बगैरखेत निवासी चमेली पत्नी श्री कृष्ण वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति पुत्री के लिए लड़का देखने बाहर गया था।


जहां मौका पाते ही शनिवार की रात पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति घर में अपने एक साथी के साथ घुस आया


और उसने घर में रखें सोने चांदी के जेवर झाले, मांगबेंदा, बेसर, अंगूठी, पायजेवरी, करधनी एवं घर में रखी 92 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।


आहट होने पर महिला की आंख खुल गई। महिला चोर को पकड़ने दौड़ी तो चोर अपनी शाल, सैंडिल, मोबाइल छोड़कर भाग गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।