मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

बहराइच न्यूज़ : नायब तहसीलदार अक्षय पांडे जी को सौंपा पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन

बहराइच जनपद के नानपारा तहसील क्षेत्र में राष्ट्र धारक दल के पदाधिकारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार अक्षय पांडे जी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आ…

बहराइच न्यूज़ : नायब तहसीलदार अक्षय पांडे जी को सौंपा पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन
बहराइच न्यूज़ : नायब तहसीलदार अक्षय पांडे जी को सौंपा पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News


बहराइच जनपद के नानपारा तहसील क्षेत्र में राष्ट्र धारक दल के पदाधिकारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार अक्षय पांडे जी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित था, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:


दशहरा मैदान मंदिर के पास से शराब और अंडों की दुकानों का हटाना: ज्ञापन में बताया गया कि ब्लॉक शिवपुर बाजार के दशहरा मैदान मंदिर से महज 20 मीटर की दूरी पर शराब और अंडों की दुकानें स्थित हैं, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। इन दुकानों को मंदिर परिसर से कम से कम 100 मीटर दूर स्थानांतरित करने की मांग की गई।


राजेंद्र चौहान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग: ककरी ग्रामसभा, थाना नानपारा में 3 मार्च 2025 को होली के शुभ अवसर पर राजेंद्र चौहान (14 नफर) पर दर्ज मुकदमे को सनातनियों के उत्पीड़न का मामला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई।


वौण्डी घाट पर पुल निर्माण: ब्लॉक शिवपुर में सरयू नदी पर एक पुल के निर्माण की मांग की गई, जिससे आवागमन सुगम हो सके।


नानपारा में बस अड्डे का निर्माण: नानपारा नगर क्षेत्र में एक रोडवेज स्टेशन (बस अड्डा) के निर्माण की आवश्यकता जताई गई।


नानपारा तहसील को जिला घोषित करने की मांग: नानपारा तहसील को जिला घोषित करने की मांग की गई, जिससे स्थानीय प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर हो सकें।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक रस्तोगी, राजकमल मिश्रा, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र चौधरी सहित शैलेंद्र मोहन तिवारी, हिमांशु सोनी, कमलेश, अनिकेत मिश्रा, सत्यम मिश्रा, विवेक जायसवाल, शिवा वर्मा, सीताराम वर्मा, रामसनेह, गुड्डू वर्मा, महाराजदीन, अर्जुन सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।