मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वाराणसी न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु अधिकारियों…

वाराणसी न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण
वाराणसी न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तार से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।स्टेडियम में कार्य कर रहे इंजीनियर, अन्य कर्मियों एवं विभिन्न स्थानों से आए एवं कार्य कर रहे श्रमिकों से भी मुख्यमंत्री ने वार्ता की।


मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले गंजारी में 451 करोड़ रुपये की लागत से कुल 30.66 एकड़ क्षेत्र में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेडियम के ड्रेनेज, सड़क कनेक्विटी आदि सिस्टम की जानकारी ली। इस निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में 30000 लोग बैठकर मैच देख सकेंगे।


बताते चलें कि गंजारी क्रिकेट स्टेडियम के बन जाने पर उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का यह सबसे बड़ा केंद्र होगा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी की भी सुविधा यहां होगी। उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बाद यह तीसरा स्टेडियम होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर को राजातालाब के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया था।


निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी,


एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सुनील पटेल सहित कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।