मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बहराइच न्यूज़ : हाथी के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खेत की रखवाली कर रहा था किसान

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान की हाथी के हमले में मौत हो गई।वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

बहराइच न्यूज़ : हाथी के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खेत की रखवाली कर रहा था किसान
बहराइच न्यूज़ : हाथी के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खेत की रखवाली कर रहा था किसान | फ़ोटो: TVL News


बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान की हाथी के हमले में मौत हो गई।


वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दिया जंगल के निकट बसा हुआ है।


गांव निवासी किसान बृजलाल (75) सोमवार रात को खेत की रखवाली के लिए गया था।


किसान पेड़ से लगे मचान पर बैठा था। जंगली और पालतू जानवरों से वह फसल की सुरक्षा कर रहा था। इसी दौरान रात ढाई से तीन बजे के मध्य एक हाथी आ गया।


उसने इंसान की गंध महसूस करते हुए पेड़ को उखाड़ दिया। किसान के नीचे गिरते ही हाथी ने पैर से रौंद डाला। जिससे किसान की मौत हो गई।


मंगलवार सुबह किसान के घर न आने पर लोगों ने तलाश शुरू की तो पेड़ गिरा देखा।


हाथी के पदचिन्ह बने मिले। इसकी जानकारी रेंज कार्यालय में दी गई। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ मौके पर पहुंचे।


उन्होंने हाथी के हमले की पुष्टि करते हुए डीएफओ को घटना से अवगत कराया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।