मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आ रही जहां पर नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ।श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के चैनपुरवा में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अ…

बस्ती न्यूज़ : नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ
बस्ती न्यूज़ : नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आ रही जहां पर  नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित हुआ।


श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के चैनपुरवा में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना  ने कहा कि योग दिवस और वृद्ध जन सम्मान आयोजन से तन मन दोनों स्वस्थ होता है।


उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ के जीवन में नियमित योग और व्यायाम अत्यन्त आवश्यक है इससे स्वस्थ जीवन शैली का निर्माण सम्भव है।


श्रीमती राना ने कहा कि आज पूरी दुनिया सनातन की इस प्राचीन विधा को अपना रही है। श्रीमती राना ने वार्ड के 70 वर्षीय श्रीमती पार्वती देवी और 83 वर्षीय अवधेश कुमार पाण्डेय की समारोह पूर्वक आरती उतारी,


तिलक लगाया और अंग वस्त्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया। उन्होंने वृद्ध जनों को प्रत्यक्ष ईश्वर का अंश बताते हुए कहा कि अपने बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है।


श्रीमती राना ने उपस्थित जन समुदाय विशेषकर युवाओं से कहा कि अपने वरिष्ठों का सम्मान करने से स्वयं का सम्मान बढ़ता है। ।उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया।


इसके पूर्व योग शिक्षक परवेज मंसूरी ने सभी को योग तथा व्यायाम के तौर तरीके समझाए तो इसके फायदे भी गिनाए। कार्यक्रम का संचालन श्रुति अग्रहरि ने किया।


इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय राज कुमार चौधरी, कमलेश पाण्डेय,राजेश त्रिपाठी, उमेश चंद्र, मोलहू , देवेश धर द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।