मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बहराइच न्यूज़ : कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत समेत चार के खिलाफ केस दर्ज,

हरदी थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत और महिला समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हरदी थाना अंतर्गत अंगरौरा दुबहा गांव निवासी राम प्रभाव पुत…

बहराइच न्यूज़ : कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत समेत चार के खिलाफ केस दर्ज,
बहराइच न्यूज़ : कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, | फ़ोटो: TVL News


हरदी थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत और महिला समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हरदी थाना अंतर्गत अंगरौरा दुबहा गांव निवासी राम प्रभाव पुत्र सरदार वर्तमान समय में मोतीपुर थाना क्षेत्र के मंझाव गांव में रहते हैं।


राम प्रभाव ने वकील के द्वारा सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा है कि उसकी जमीन पर कब्जे को लेकर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अंगरौरा दुबहा वर्तमान में एडीओ पंचायत प्रवीण श्रीवास्तव ने उसे परिवार रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया था।


जिसके चलते मृत प्रमाण पत्र के द्वारा उसकी जमीन पर अंगरौरा दुबहा गांव निवासी पुष्पा देवी पति राम नारायन,


भुल्लन पुत्र शिव चरन, मन्नू पुत्र राम अवतार ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब इसकी शिकायत दो अगस्त 2024 को की गई


तो सभी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। जिस पर उसने न्यायालय की शरण ली।


सीजेएम कोर्ट ने हरदी पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत प्रवीण श्रीवास्तव,पुष्पा देवी, भुल्लन और मन्नू के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


हरदी थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एडीओ पंचायत और महिला समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।