मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बहराइच में बहू ने परिवार को चाय में पिलाया जहर: मासूम की मौत- 4 की हालत गंभीर, मायके से लेकर ही आई थी जहर, आरोपी महिला अरेस्ट

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महिला ने अपने ही परिवारों वालों को चाय में जहर दे दिया। बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अपने ही परिवार को चाय में जहर दे दिया। जहरीली चाय प…

बहराइच में बहू ने परिवार को चाय में पिलाया जहर: मासूम की मौत- 4 की हालत गंभीर, मायके से लेकर ही आई थी जहर, आरोपी महिला अरेस्ट
बहराइच में बहू ने परिवार को चाय में पिलाया जहर: मासूम की मौत- 4 की हालत गंभीर, मायके से लेकर ही आई थी जहर, आरोपी महिला अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महिला ने अपने ही परिवारों वालों को चाय में जहर दे दिया। बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अपने ही परिवार को चाय में जहर दे दिया।  जहरीली चाय पीने से एक परिवार के मासूम की मौत हो गयी जबकि चार सदस्यों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आनन-फानन में घर के अन्य लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया।जहां पांच में एक मासूम की मौत हो गई है। अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस ने आरोपी महिला अंकिता को किया गिरफ्तार। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।



मामला जिले की कोतवाली देहात क्षेत्र के मछियाही गांव का है। गांव निवासी पंचमलाल जायसवाल की बड़ी बहू अंकिता पत्नी पूरन की शादी दिसम्बर 2020 में हुई थी। लेकिन अंकिता अपने ससुराल में नही रहना चाहती थी। बीते रविवार की शाम वह अपने मायके से ससुराल आई थी। 

 बड़ी बहू अंकिता मायके से जहर लेकर ही आई थी|



सोमवार की सुबह महिला अंकिता ने अपने ससुर पंचम जायसवाल (50) पुत्र रामफल, देवर जितेन्द्र जायसवाल (22) पुत्र पंचम, भतीजी सृष्टि (3) पुत्री धर्मेंद्र जायसवाल मौसेरी ननद शिवानी (10) पुत्री ओंकार जायसवाल निवासिनी गोबरहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच, ननद का लड़का रुद्रांश (डेढ़ वर्ष) पुत्र राजेश जायसवाल निवासी कमोलिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को चाय में जहर दे दिया।



 चाय पीने के बाद पंचराम, जितेंद्र, शिवांशी, सृष्टि व रुद्रांश को उलटी आनी शुरू हो गई। तत्काल सभी को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भतीर् कराया गया जहां मासूम रुद्रांश की इलाज के दौरान मौत हो गई। रुद्रांश अपने मामा के घर रक्षाबंधन के दिन आया था जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टरों ने अन्य चार लोगों की हालत काफी नाजुक बताई है। 



सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि,''आज सोमवार दिनाँक 23.08.2021 को ग्राम मछियाही में समय करीब 08:30 बजे अंकिता पत्नी पूरन द्वारा अपने ससुर पंचम जायसवाल पुत्र रामफल उम्र 50 वर्ष, देवर जितेन्द्र जायसवाल पुत्र पंचम उम्र 22 वर्ष, भतीजी सृष्टि पुत्री धर्मेंद्र जायसवाल उम्र 03 वर्ष, मौसेरी ननद शिवानी पुत्री ओंकार जायसवाल उम्र 10 वर्ष निवासिनी गोबरहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच, ननद का लड़का रुद्रांश पुत्र राजेश जायसवाल उम्र डेढ़ वर्ष निवासी कमोलिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दे दिया। चाय पीने के उपरांत उपरोक्त पांचों लोगो की तबियत बिगड़ गई जिन्हें इलाज के लिए उनके परिजन जिला चिकित्सालय बहराइच लेकर गये। 



जहाँ इलाज के दौरान रुद्रांश पुत्र राजेश जायसवाल उम्र डेढ़ वर्ष की मृत्यु हो गई। अन्य चारों लोगो का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना स्थानीय पुलिस घटनास्थल ग्राम मछियाही पहुँची। जहाँ स??? आरोपी महिला अंकिता पत्नी पूरन को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है।



सीओ सिटी ने बताया कि,'पूंछतांछ के दौरान प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि महिला की शादी दिसम्बर 2020 में पूरन पुत्र पंचम जायसवाल के साथ हुई थी। महिला अंकिता अपने पति के साथ ससुराल में नही रहना चाहती है। कल दिनाँक 22.08.2021 को अंकिता अपने मायके से अपनी ससुराल आई थी और अपने साथ विषाक्त पदार्थ लेकर आई थी। जिसे आज चाय में मिलाकर उपरोक्त पांचों लोगो को पिला दिया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।