मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह को शिमला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शिमला में श्रद्धांजलि दी। हिमाचल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी का पार्थिव शरीर अंतिम…

हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह को शिमला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह को शिमला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शिमला में श्रद्धांजलि दी। हिमाचल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा गया है। जिसमें कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।



 हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह , वरिष्ठ कॉंग्रेस नेताओं सहित हिमाचल के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने ऐतिहासिक रिज मैदान पर मौजूद हैं।




शिमला में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की। नड्डा ने कहा,''ये बहुत दुखद घड़ी है। हमारे राजनीतिक विचार अलग थे लेकिन उनके प्रति सम्मान और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। यह मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है|




शिमला में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रिज मैदान पर लाया गया। शिमला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बताया था, ''आज रिज मैदान पर दोपहर 12 बजे तक लोग दर्शन करेंगे।''इसके बाद कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में 12-1 बजे तक पार्टी के कार्यकर्ता दर्शन करेंगे। पार्टी नेता राहुल गांधी भी आ रहे हैं। पवन बंसल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आएंगे। कल 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।