मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP Police Exam Cancelled: सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी- बहराइच में अखिलेश यादव

बहराइच: UP Police Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने पर शनिवार को यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बहराइच में कहा, "सरकार की नौकरी देने की…

UP Police Exam Cancelled: सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी- बहराइच में अखिलेश यादव
UP Police Exam Cancelled: सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी- बहराइच में अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

बहराइच: UP Police Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने पर शनिवार को यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बहराइच में कहा, "सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी|'' दरअसल,उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार -24 फरवरी को राज्य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है|




बहराइच में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी, सरकार अगर नौकरी देना चाहती तो जब पहला पेपर लीक हुआ था तभी सरकार सख्ती से कार्रवाई करती और उसका परिणाम यह होता कि कोई पेपर लीक नहीं होता... नौजवानों के सपनों के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है.. " 



अखिलेश यादव ने आगे कहा, "नौजवान भारत देश को और उत्तर प्रदेश को बनाना चाहता है। अगर वो अपने सपने पूरा करना चाहता है तो उसको नौकरी और रोजगार समय पर मिले।"



 सपा अध्यक्ष ने कहा, ''यह सरकार लगातार चाहे चुनाव आयोग हो, चाहें कोर्ट हों या और संस्थाएं हों उनको प्रभावित कर रही है। हमारे मीडिया के लोगों पर भी दबाव बना रही है अगर मीडिया के लोग सच्ची खबरें दिखाएंगे तो उस पर भी पाबंदी है।" यादव ने कहा"जो लोग नाराज देते थे 'जय किसान, जय जवान, जय विज्ञान' आज उनके राज में किसान दुखी है और अपनी आय बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहा है। नौजवान नौकरी नहीं पा रहा है अगर पेपर लिख रहा है तो पेपर लीक हो जा रहा है।"



अखिलेश यादव ने कहा,"यह चुनाव (2024 लोकसभा चुनाव) बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनो को बचाने का है, यह चुनाव आजादी बचाने का, संविधान बचाने का है।"




किसानों आंदोलन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी रही है और किसान के हर आंदोलन में जहां किसान के हक और सम्मान की बात आएगी वहां समाजवादी पार्टी उनके साथ है।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।