बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना रामगांव पुलिस ने एक अभियक्त देशी तमन्चा व जिन्दा कारतस के साथ गिरफ्तार किया| पुलिस ने गिरफ्तार अभियक्त विजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र योगेन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 3/25 Arms. Act के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति कही जाने की फिराक मे साधन का झिंगहा घाट हनुमार मन्दिर के पास इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति सकपकाकर भागना चाहा। जिसे घेरघारकर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई तो पहने हुए जीन्स में लगी हुई बेल्ट के सहारे बांई तरफ खुला हुआ एक देशी तमंचा 12 बोर जिसकी हुलिया बैरल की लम्बाई 8 अंगुल, लोहे की मुठिया कवर की हुई 8 अंगुल लोहे की जिसमे 7 रिपिट लगे हुए हैं तथा खोलने व बन्द करने के लिए स्प्रिंग सफेद लगी हुई तथा ट्रिगर व हैमर लगा हुआ चालू हालत में बरामद हुआ।
तथा व्यक्ति के पहने हुए जीन्स पैण्ट की दाहिनी जेब मे एक अदद जिन्दा कारतूस कलर हल्का पीला जिस पर 65 mm, 30gm इण्डियन आर्डिनेन्स फैक्टरी व पेंदी पर K.F. 12 लिखा हुआ बरामद हुआ|
पुलिस ने बताया, पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम विजय सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी हमजापुरा थाना दरगाह शरीफ बताया। एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ आज समय करीब 05.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 353/2022 धारा 3/25 Arms. Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर माननीय न्यायालय बहराइच खाना किया गया।