मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बहराइच में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार: 2019 में गांव के ही लड़के के साथ चली थी, 3 साल बाद आरोपी के साथ घर पहुंची पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

बहराइच: उत्तर प्रदेश बहराइच के थाना विशेश्वर गंज क्षेत्र निवासी किशोरी 3 साल बाद घर पहुंची। 3 साल बाद घर पहुंची लड़की ने गांव के युवक के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करवाया…

बहराइच में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार: 2019 में गांव के ही लड़के के साथ चली थी, 3 साल बाद आरोपी के साथ घर पहुंची पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
बहराइच में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार: 2019 में गांव के ही लड़के के साथ चली थी, 3 साल बाद आरोपी के साथ घर पहुंची पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा | फ़ोटो: TVL News

बहराइच: उत्तर प्रदेश बहराइच के थाना विशेश्वर गंज क्षेत्र निवासी किशोरी 3 साल बाद घर पहुंची।  3 साल बाद घर पहुंची लड़की ने गांव के युवक के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करवाया है| पुलिस के मुताबिक 2019 में किशोरी अपने ही गांव के लड़के के साथ चली गई थी। 8/9 दिन पूर्व किशोरी गांव के आरोपी युवक के साथ घर पहुंची। तीन दिन पहले उसने  पुनीत जायसवाल नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करा कर 15 जुलाई, 2022 को आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के मुताबिक ,''वह अपने परिवार के साथ 2019 में बरदही बाजार में पीर बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। चादर चढ़ाने के बाद सभी वापस आ रहे थे। उसी समय पुनीत कुमार ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बाइक पर बैठाकर ले गया।अपहरण कर लखनऊ ले गया फिर वहां से गुजरात लेकर चला गया। गुजरात में पुनीत उसके साथ 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा।



पुलिस के मुताबिक,''किशोरी ने बताया बहला-फुसलाकर युवक गाड़ी में बैठा लिया गया। गुजरात ले गया और वहां हम पति-पत्नि की तरह रहने लगे। लड़की ने आगे बताया कि वो मेरे साथ गलत काम करता रहा है| इस सूचना पर FIR पंजीकृत कर लिया गया है| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



बहराइच के SP केशव कुमार चौधरी ने कहा,''थाना विशेश्वर गंज में एक शिकायत दर्ज़ हुई है जिसमें यह सूचना दी गई है कि एक नाबालिग लड़की 2019 में अपने ही गांव के किसी लड़के के साथ चली गई थी। लगभग 3 वर्ष बाद, एक सप्ताह पहले वो लड़की जनपद में आई है...और उसने यह सूचना दी है कि मुझे  बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठा लिया गया।  वो मुझे लखनऊ और वहां से गुजरात ले गया और वहां हम पति-पत्नि की तरह रहने लगे। लड़की ने आगे बताया कि वो मेरे साथ गलत काम करता रहा है|



SP केशव कुमार चौधरी ने कहा,''इस सूचना पर FIR पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी (लड़की के साथ गांव आया था) को गिरफ़्तार कर लिया गया है। विवेचना अभी जारी है, आगे जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।