बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच के थाना जरवलरोड में 7 मार्च 2022 को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 4 महीने बाद सुलझा ली है। बेटी की आचरण से क्षुब्ध होकर माँ ने 7 मार्च को अपने भाई तथा दामाद के साथ मिल कर बेटी को मार डाला था| हत्या के बाद शव को नदी में पत्थर से बांधकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतका की माँ, उसके पति और उसके मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि,''महिला तबस्सुम की हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया गया था। मृतका तबस्सुम की मां ने दामाद पर आरोप लगाया। दामाद कदीर अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो पुरे मामले का खुलासा हुआ|
थाना जरवल रोड बैजाफत आगापुर निवासी अभियुक्त कदीर अहमद पुत्र सईद अहमद को बाद पूछताछ हिरासत पुलिस में लिया गया| तदोपरान्त बाद पूछताछ यह तथ्य प्रकाश में आया कि तबस्सुम का आचरण व चाल चलन ठीक नही था जिससे उसकी माँ श्रीमती सहरुननिंशा पत्नी महफूर्जुरहमान निवासी 'बैजाफ्त आगापुर द्वारा सुनियोजित ढंग से अपने दमाद कदीर अहमद जो कि मुम्बई में रहकर रोजी रोटी कमाता 'खाता था, को 7 मार्च को बुलाकर अपने सगे भाई मो0 रईश अहमद पुत्र जलालुद्दीन निवासी टाडे चतुर सरैया टड़वा सराय कनहर थाना कैसरगंज के माध्यम से अपनी लडकी तबस्सुम को गाँव के बाहर भेज दिया|
जहाँ पर पहले से मौजद दमाद कदीर अहमद मिला| तबस्सुम को मो0 रईश (तबस्सुम का मामा) तथा कदीर अहमद (तबस्सुम का पति) मिलकर साथ में ले जाकर घाघरा घाट नदी रेलवे पुल के उत्तर दिशा में सुनसान स्थान पर पत्थर से मारकर तबस्सुम की हत्या कर शव को चादर में लपेट कर उसी पत्थर से बांध कर घाघरा नदी में फेंक दिया |
पुलिस ने बताया कि,''उपरोक्त घटना के क्रम में गठित टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तगण कदीर अहमद पुत्र सईद अहमद , शहरुननिंशा पत्नी महफुर्जुरहमान निवासीगण बैजाफ्त आगापुर तथा मो0 रहीश पुत्र जलालुद्दीन निवासी टाडे चतुर सरैया टड़वा सराय कनहर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को हिरासत पुलिस में लेते हुए वाद विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।