लखनऊ: मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों पर डंडे बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलिया जिले के एसडीएम बेल्थरारोड, अशोक चौधरी को निलंबित किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया SDM को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है|
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया के बेल्थरा रोड उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी द्वारा जनता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना का संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अशोक चौधरी को निलम्बित करते हुए राजस्व परिषद से सम्बद्ध किया गया है।
बता दें कि,''उत्तर प्रदेश के बलिया में एसडीएम ने पुलिसकर्मियों के साथ जनता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वीडियो में दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर अशोक चौधरी ने जमकर लाठी भांजी। उन्होंने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बुजुर्गों भी नहीं बख्शा। तहसील के बाहर दुकानों पर मौजूद लोगों और कारोबारियों को भी डंडे से पीटा। इस दौरान एक दुकानदार का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस व होमगार्ड जवानों के साथ उन्होंने पहले तहसील परिसर में लोगों की पिटाई की। इसके बाद तहसील से बाहर निकले तो सड़क से गुजरते हुए लोगों पर उनका कहर टूटा। इसके बाद वे चौकिया मोड़ पहुंचे, जहां किराने की दुकान पर मौजूद रजत चौरसिया को दुकान के बाहर खींचकर ले आए और पीटना शुरू किया। इससे उसका हाथ फट गया और खून बहने लगा। तहसील परिसर, सड़क पर तथा बाजार में एसडीएम बेल्थरारोड अशोक चौधरी द्वारा लोगों को लाठियों से पिटाई को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है।
वहीं,''क्या रूमाल नहीं लगा सकते हैं पूछने पर DM हरि प्रताप शाही ने बताया, "ऐसा कोई ऑफिशियल आदेश नहीं है। (पुलिस द्वारा लोगों को पीटने पर) आज जो भी हुआ है मैं उस पर कार्रवाई करूंगा व्यवस्था जुर्माने की और FIR की है।"