मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले मायावती को झटका: पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीएसपी से दिया इस्तीफा, बेटे को मिला सपा से टिकट

लखनऊ: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीएसपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया| बलिया के कद्दावर बसपा…

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले मायावती को झटका: पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीएसपी से दिया इस्तीफा, बेटे को मिला सपा से टिकट
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले मायावती को झटका: पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीएसपी से दिया इस्तीफा, बेटे को मिला सपा से टिकट | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीएसपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया| बलिया के कद्दावर बसपा नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके बेटे आनंद चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है।



आनंद चौधरी ने बसपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीता था। आनंद के बसपा छोड़ते ही सपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। 



बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने बताया,''अखिलेश यादव की स्वीकृति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर जिला पंचायत वार्ड नम्बर 45 के सदस्य आनन्द चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है|



बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार घोषित कर रखा था, लेकिन तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद जहां बसपा खेमे में मायूसी छा गई है।सपा सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में अंबिका चौधरी भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।



आनंद चौधरी को सपा ज्वाइन कराने और पार्टी का अधिकारिक उम्मीदवार बनाने की कवायद लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के द्वारा की गई। कहा जा रहा है कि इसमें महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आजमी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और एक पूर्व पदाधिकारी की अहम भूमिका रही।




समाजवादी पार्टी ने अपने एक बयान में कहा,''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर वार्ड नं0 45 बलिया के जिला पंचायत सदस्य आनन्द चौधरी पुत्र अम्बिका चौधरी (पूर्वमंत्री) को बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।