बलरामपुर: खेत में काम कर रही महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिली खून से लथपथ लाश
बलरामपुर: बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटिया मटेरा गांव में 45 वर्षीय एक महिला की धारदार हथियार/हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई| महिला का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची प…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बलरामपुर: खेत में काम कर रही महिला की गला काटकर हत्या, खेत में मिली खून से लथपथ लाश | फ़ोटो: TVL News
बलरामपुर: बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटिया मटेरा गांव में 45 वर्षीय एक महिला की धारदार हथियार/हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई| महिला का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।
घटना शुक्रवार की शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के कटिया मटेरा की है | मटेरा गांव निवासी सोमना पत्नी सूर्यभान शुक्रवार को गन्ने के खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान महिला की हंसिया से गला रेत कर हत्या कर दी गई। गांव के लोगों ने महिला का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई|
सूचना पर तत्काल कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची| फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया| पुलिस के मुताबिक,''हत्या मामले में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया| कोतवाली नगर पुलिस व उच्चाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया| घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।