बलरामपुर: : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को IED के साथ गिरफ्तार किया है | दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के एक आतंकी यूसुफ़ को गिरफ्तार किया है।
ISIS के संदिग्ध आतंकी का नाम अब्दुल यूसुफ बताया जा रहा है|यूसुफ ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है|
ISIS के संदिग्ध आतंकी यूसुफ के गिरफ्तारी के बाद बलरामपुर पहुंची एटीएस की टीम| दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी बताया जा रहा बलरामपुर का| पूरे मामले की जांच करने के लिए बलरामपुर पर पहुंची एटीएस की टीम| बलरामपुर पहुंचकर कर रही है जांच।
ISIS ऑपरेटिव की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है| उत्तर प्रदेश ADG- लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया,''DGP के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश की सभी SSP और सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा एक व्यक्ति को IEDs के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया|
राजधानी दिल्ली में धौला कुआं के पास से दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को IED के साथ गिरफ्तार किया है| दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘‘धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया|