मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बलरामपुर: दिल्ली पुलिस ने आतंकी युसूफ के गांव से 3 और व्यक्ति को हिरासत में लिया, कोतवाली उतरौला मे की जा रही है पूछताछ

बलरामपुर: दिल्ली पुलिस ISIS ऑपरेटिव अबू यूसुफ को उतरौला क्षेत्र में उसके पैतृक गांव बढ़या भैसाही लेकर आई। उसे कल रात दिल्ली में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन ISI…

बलरामपुर: दिल्ली पुलिस ने आतंकी युसूफ के गांव से 3 और व्यक्ति को हिरासत में लिया, कोतवाली उतरौला मे की जा रही है पूछताछ
बलरामपुर: दिल्ली पुलिस ने आतंकी युसूफ के गांव से 3 और व्यक्ति को हिरासत में लिया, कोतवाली उतरौला मे की जा रही है पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर:  दिल्ली पुलिस ISIS ऑपरेटिव अबू यूसुफ को उतरौला क्षेत्र में उसके पैतृक गांव बढ़या भैसाही लेकर आई। उसे कल रात दिल्ली में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन ISIS से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को IED के साथ गिरफ्तार किया था|  गिरफ्त में आए शख्स का नाम अब्दुल यूसुफ है| वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है| दिल्ली में पकड़े गया संदिग्ध आतंकी अब्बू यूसुफ को लेकर दिल्ली पुलिस बलरामपुर जिले के गांव बढ़या भैसाही पहुंची| 




शनिवार देर शाम दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस के ऑपरेटिव अबू यूसुफ को उसके गाँव कोतवाली उतरौला के बढ़िया भैसाही गांव लेकर पहुंची| जहां दिल्ली पुलिस ने ISIS ऑपरेटिव अबू यूसुफ के गांव से 3 और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।



आतंकी अबु युसूफ उर्फ मुस्तकीम के निशानदेही पर एटीएस ने तीन और लोगों को पूछताछ के लिये गिरफ्तार किया| गिरफ्तार किए गए लोगों से कोतवाली उतरौला मे की जा रही है पूछताछ| निशानदेही के आधार पर छापेमारी का कार्य अभी भी जारी।




बलरामपुर में मुजीबुल्लाह नाम के शख्स ने कहा कि, वह (ISIS ऑपरेटिव जिसे दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था) अपने गांव (कोतवाली उतरौला के बढ़िया भैसाही गांव) में मुस्तकीम के नाम से जाना जाता है|वह मेरे भाई के स्वामित्व में एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाता है और गुरुवार को दुकान पर देखा गया था। तब वह एक सामान्य व्यक्ति लग रहा था|




मुजीबुल्लाह ने कहा कि, मुझे उसके एक रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि वह गुरुवार को दवाइयों के लिए लखनऊ गया था और वहां अपने रिश्तेदारों को बताया कि वह रात में घर (रिश्तेदार के घर,लखनऊ) पर आएगा, जब वह नहीं आया, तो उन्होंने उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में, उन्होंने लखनऊ में प्राथमिकी (गुमशुदा की) दर्ज कराई|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।