मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुछ लोगों की प्राथमिकता है फीता काटना: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

बलरामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,'' मैं जब आज दिल्ल…

कुछ लोगों की प्राथमिकता है फीता काटना: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
कुछ लोगों की प्राथमिकता है फीता काटना: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के उद्घाटन पर बोले PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,'' मैं जब आज दिल्ली से चला तो मैं सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो मैंने काटा था। कुछ लोगों की ऐसा कहने की आदत है, हो सकता है कि बचपन में इस योजना का फीता भी उन्होंने ही काटा हो। उन्होंने कहा,'''कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है| हम लोगों की प्राथमिकता योजनाओं को समय पर पूरा करने का है|



प्रधा???मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'' सरयू नहर परियोजना में जितना काम 5 दशक में हो पाया था, उससे ज्यादा काम हमने 5 साल से पहले करके दिखाया है। यही डबल इंजन की सरकार है। यही डबल इंजन की सरकार के काम की रफ्तार है|



उन्होंने कहा,''सरकारी पैसा है तो मुझे क्या, ये सोच देश के संतुलित और संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी रुकावट बन गई थी।  इसी सोच ने सरयू नहर परियोजना को लटकाया भी, भटकाया भी। आज से करीब-करीब 50 साल पहले इस पर काम शुरु हुआ था और आज इसका काम पूरा हुआ है| जब इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था, तो इसकी लागत 100 करोड़ रुपए से भी कम थी।  आज ये लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए खर्च करने के बाद पूरी हुई है।  पहले ही सरकारों की लापरवाही की 100 गुना ज्यादा कीमत देश को चुकानी पड़ी है|




PM मोदी ने कहा,''कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फाइलें बरसों से चल रही थीं लेकिन इस एयरपोर्ट को शुरू करवाने का काम भी डबल इंजन की सरकार ने ही किया|



उन्होंने कहा,'पहले की सरकारें माफिया को संरक्षण देना, बाहुबलियों को बढ़ावा देना और जमीनों पर अवैध कब्जा करवाती थीं लेकिन आज योगी की सरकार माफिया की सफाई में जुटी है, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी सभी को सशक्त करने में जुटी है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।