● बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना डिवाइन का मुख्य उद्देश्य : सरोज
● डिवाइन पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
● दीपाली व लोकेश चित्रकला प्रतियोगिता में रहे अव्वल
बलरामपुर: एक तरफ स्कूल के जहां ताले नहीं खुल रहे हैं वहीं घर पर बैठे बच्चे बोर हो रहे हैं ऐसे में डिवाइन पब्लिक स्कूल ने बच्चों को बोर होने से निजात दिलाते हुए ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षकों के माध्यम से किया है इस प्रतियोगिता की निगरानी विद्यालय प्रबंधक आशीष उपाध्याय एवं फाउंडर सरोज उपाध्याय ने किया है प्रतियोगिता में प्राइमरी सेक्शन में कक्षा एक की दीपाली कश्यप को प्रथम स्थान एवं जूनियर सेक्शन में कक्षा 7 के लोकेश कुमार को प्रथम स्थान मिला है| यह प्रतियोगिता दो चरणों में कराई गई
प्राइमरी सेक्शन में कक्षा एक की छात्रा दीपाली कश्यप द्वितीय स्थान पर कक्षा दो की ईशान्वी मिश्रा एवं तृतीय स्थान पर कक्षा पांच की छात्रा काजल दुबे रही हैं| वहीं जूनियर सेक्शन के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 7 के लोकेश कुमार दूसरे स्थान पर कक्षा सात की छात्रा वंशिका गौतम एवं तीसरे स्थान पर कक्षा 6 की छात्रा सौम्या सिंह रही हैं|इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में शौर्य पांडे अरुण पांडे मोहम्मद सैफ अर्थात दुबे खुशी यादव आर्यन दुबे अविका सिंह अक्षत मिश्रा रीप्तिशा उपाध्याय आर्यना उपाध्याय नैतिक गुप्ता अखंड प्रताप सिंह तमन्ना दुबे जतिन मिश्रा खुशी यादव आदि छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता घर बैठे प्रतिभाग किया है|
चित्रकला प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा स्कूल खोलने पर सम्मानित करने की बात कही गई है| विद्यालय प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि आज कोरोनावायरस महामारी ने बच्चों के शिक्षण कार्य को प्रभावित किया है लेकिन विद्यालय का प्रयास है कि घर बैठे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अन्य बौद्धिक विकास के लिए कार्य ऑनलाइन कराए जाएं जिससे उनका मन पढ़ाई से हटने ना पाए|
विद्यालय फाउंडर सरोज उपाध्याय ने बताया कि ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहना है करीब छह माह होने को है स्कूल बंद है| ऐसे में घर बैठे बच्चे पढ़ाई से विमुख ना हो जाए उन्हें ऑनलाइन कक्षा में विषय वार शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक विकास एवं शैक्षिक अभिरुचि के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है| जिसके लिए विद्यालय शिक्षकों के माध्यम से ऑनलाइन पर तू पर आयोजित की गई है|
इस प्रतियोगिता से बच्चों के शैक्षिक अभिरुचि बढ़ेगी घर बैठे बच्चे बोर नहीं होंगे चित्रकला एक ऐसी विधा है जहां पर बच्चों की मनोदशा उनके कलाकृतियों में देखने को मिलेगी उन्होंने सभी विजेता एवं सफल बच्चों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं साथ ही साथ सफल बच्चों को विद्यालय खुलने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की भी बात कही है ऑनलाइन प्रतियोगिता में करीब 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभा किया है इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रूपम मिश्रा कृष्णा गुप्ता सुमन मिश्रा जूली पांडे यासमीन खान प्रगति सिंह अलका उपाध्याय आदि शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है
रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी