बलरामपुर: थाना हर्रैया निवासी मोहम्मद मुस्तफा ने खुद का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डाक्टर भानू तिवारी पर गम्भीर आरोप लगाया है। बुजुर्ग मोहम्मद मुस्तफा ने अपने वीडियो बयान में कहा है कि भानू तिवारी PWD में ठेकेदारी करते हैं जिनका पिपरा घाट पर बोल्डर पिचिंग का काम था जिसे मोहम्मद मुस्तफा ने कराया और लेनदेन के हिसाब के बाद भानू तिवारी पर 2 लाख 11 हज़ार 6 सौ 70 रुपये का बकाया निकला जिसे जल्द ही देने की बात सपा नेता ने कही थी और लगभग एक वर्ष से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी मोहम्मद मुस्तफा को सपा नेता ने बकाया पैसे ने नहीं दिया। बस उससे अपने घर का चक्कर लगवाते रहे और हमेशा सिर्फ तारीख पर तारीख देकर टालते रहे।
पीड़ित बुजुर्ग मोहम्मद मुस्तफा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वो अपनी जमीन, जेवर गिरवीं रख कर किसी तरह से मजदूरों की मजदूरी अदा की है। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा बीमार है उपचार में करीब लाखों रुपये खर्च हो गए। पैसों की वजह से वो कई बार सपा नेता भानू के पास गये रोये गिड़गिड़ाये काफी मिन्नतें भी की मगर सपा नेता का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने अपने बच्चे के उपचार के लिए बकाया पैसों में से कुछ पैसे देने की भी फरियाद की मगर फिर भी सपा नेता का दिल नहीं पसीजा और सपा नेता ने मोहम्मद मुस्तफा को एक और तारीख देकर बैरंग खाली हाथ ही वापस कर दिया।
मोहम्मद मुस्तफा ने यह भी बताया है वायरल विडियो में की उन्हें एक दिन सपा नेता भानू तिवारी के द्वारा बुलाया गया और कुछ काम कराने को कहा तो बुजुर्ग मुस्तफा ने कहा कि पहले पिछला बकाया पैसे अदा कर दो तब दूसरा काम करेंगे, फिर सपा नेता भानु ने कहा कि मेरा यह नया काम पहले पूरा कर दो तब बकाया दे देंगे। मगर जब बुजुर्ग ने नया काम करने से पूर्व अपना बकाया रकम देने की बात कही तो नेता जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पंहुच गया और नेता जी आग बबूला हो गए और वृद्ध के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे।
पीड़ित के आरोपों की मानें तो सपा नेता भानू ने न सिर्फ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया है बल्कि पीड़ित के दाढ़ी रखने पर मुल्ला मुल्ली जैसे आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें कहा कि मुल्ली मुल्ला यहां से चले जाओ हमारे पास मत आना जब पैसा होगा तब देंगे।
पीड़ित बुजुर्ग सपा नेता भानु तिवारी के अभद्रतापूर्ण व अमर्यादित, आपत्तिजनक व्यवहार से खुद को अपमानित महसूस कर रहा हैं और मानसिक तनाव में भी घिर चुके हैं। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि अब वह मजबूर होकर कानून का सहारा लेगें ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके और उन्हें अपमानित करने वाले सपा नेता को सजा। वहीं जानकारों की माने तो सपा नेता भानु तिवारी पर चिनहट थाने में धोखाधड़ी सही की अन्य मामले भी दर्ज है। वहीं सूत्रों की मानें तो सपा नेता भानू तिवारी के द्वारा दर्ज मुकदमे को छुपा कर PWDविभाग में ठेकेदारी भी किया जाता रहा है।
बुजुर्ग मुस्तफा द्वारा सपा नेता भानू तिवारी पर लगाए जा रहे आरोपों का सच जानने के लिए जब उनसे दुरभाष द्वारा सम्पर्क करने व हकीकत जानने की कोशिश की गई तो सपा नेता भानू तिवारी हकीकत बताने से कन्नी काटते नजर आये जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका।
रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी